- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Dc Royal Challengers Bengaluru Scored 175 Runs
RCB vs DC: फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने दिल्ली को दिया 176 रनों का टारगेट
RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सामने 176 रन का टारगेट रखा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

टिम डेविड और अक्षर पटेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के खिलाफ खेला जा रहा है। शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 176 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिलिप साल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की। कोहली 13 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। देवदत्त 13 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी
टीम को 105 के स्कोर पर फिलिप साल्ट के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टिम डेविड के साथ चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 26 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश की। कप्तान पाटीदार टीम के खाते में महज 8 रन जुटा सके।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में जोश इंग्लिश ने तोड़ा अपनी ही टीम का रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: RCB ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खात में जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार के साथ इस मैच में उतरी है।
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार की कमान में विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड के साथ यह मैच खेल रही है।
Rcb vs dc royal challengers bengaluru scored 175 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ओझर-शिर्डी मार्ग विकास को मिली मंजूरी, कुंभमेले निधि से 213 करोड़ स्वीकृत, पर्यटन और कृषि को मिलेगा बढ़ावा
May 10, 2026 | 04:53 PMइधर योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार…उधर बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ाई BJP की टेंशन! किसकी ‘बुलंदी’ को बताया ‘तमाशा’?
May 10, 2026 | 04:43 PMIPL 2026 में जोश इंग्लिश ने तोड़ा अपनी ही टीम का रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
May 10, 2026 | 04:43 PMइंदौर में मदर्स डे पर दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम
May 10, 2026 | 04:42 PMसत्ता की मलाई के लिए फिर बेवफाई, शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पूछा, कब तक बैसाखियों के सहारे चलेगी कांग्रेस?
May 10, 2026 | 04:38 PMShekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
May 10, 2026 | 04:37 PMExplainer: क्या है MIRV तकनीक? जिससे एक ही अग्नि-5 मिसाइल दुश्मन के 12 ठिकानों को कर सकती है स्वाहा
May 10, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM













