-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kkr Vs Gt Ipl 2026 Ajinkya Rahane Statement Kkr Loss Reason Cameron Green
KKR की 5वीं हार पर अजिंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, जानिए किसे बताया हार का सबसे बड़ा गुनहगार?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
KKR vs GT: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की हार के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर की टीम जीत के इरादे से उतरी थी, लेकिन उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार रही, जिससे फैंस काफी निराश नजर आए। मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार को लेकर बड़ा बयान दिया।
KKR की हार के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अजिंक्य रहाणे ने हार की बड़ी वजह बताते हुए कहा कि टीम ने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा, “हार के बाद बात करना कभी भी आसान नहीं होता है. मैं सिर्फ यहां से सकारात्मक चीजें ही लेना चाहूंगा. जिस तरह से हमने शुरुआत में दो-तीन विकेट झटके और कैमरून ग्रीन ने जो बल्लेबाजी की, वो शानदार था.”
उन्होंने आगे कहा, “147 रन पर 4 विकेट से 180 रन पर ऑलआउट होना थोड़ा खराब लगा. हालांकि, हमारे गेंदबाजों को पूरा श्रेय जाता है, जो मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए. हमें इस पल को जीना चाहिए. हमें सिर्फ अपने खेल का आनंद लेना है और खुद पर विश्वास करना है. आज हम यही करना चाहते थे.”
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
कैमरून ग्रीन की शानदार पारी
केकेआर के लिए इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 79 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। एक समय टीम 147 रन पर 4 विकेट खोकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम 180 रन पर सिमट गई।
गुजरात टाइटंस ने ऐसे जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 का खिताब ही जीतना है एकमात्र लक्ष्य, शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान का बड़ा बयान
केकेआर के लिए चिंता बढ़ी
इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और मुश्किल हो गई है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। अब टीम को अगले मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा, खासकर बल्लेबाजी में निरंतरता लानी होगी।
Kkr vs gt ipl 2026 ajinkya rahane statement kkr loss reason cameron green
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 22 जुलाई LIVE: CJP का प्रोटेस्ट जारी; आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक
Jul 22, 2026 | 06:55 AMEV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Jul 22, 2026 | 06:49 AMसिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
Jul 22, 2026 | 06:46 AMIMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Jul 22, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMअरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














