

Akshaya Tritiya Upay: इस वर्ष अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में
अक्षय तृतीया को सौभाग्य की प्राप्ति का पर्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए उपायों का फल कभी क्षय नहीं होता है।
ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जादुई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर अक्षय तृतीया की रात पूरी श्रद्धा भाव के साथ अपनी तिजोरी में रखते है तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार,अक्षय तृतीया की रात तिजोरी पीली कौड़ियां रखना शुभ होता है। कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, क्योंकि इनकी उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुई थी। अक्षय तृतीया की रात 5 या 11 पीली कौड़ियों को केसर से रंगे और मां लक्ष्मी के चरणों से छुआकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में कमलगट्टा रखना भी शुभ होता हैं। मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या कुछ दाने तिजोरी में रखने से आर्थिक बाधाएं तुरंत दूर होने लगती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
गोमती नदी में पाए जाने वाले गोमती चक्र को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। 7 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और फिजूल खर्च बंद हो जाता है।
जिस नारियल में एक ही आंख होती है, उसे साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात एकाक्षी नारियल की पूजा कर इसे तिजोरी में स्थापित करने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
अक्षय तृतीया की पूजा में रखी गई साबुत हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, क्योंकि गुरु धन के कारक हैं, इसलिए यह उपाय बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।