विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती, नीतीश के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी, श्रवण को भी मिला Y प्लस एस्कॉर्ट

Bihar News: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। अब उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं सहयोगी दल जदयू के नेता निशांत कुमार को भी Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
Vijay Sinha's Security Downgraded; Nitish's Son Nishant Granted Z Security; Shravan Also Receives Y+ Escort
विजय सिन्हा, निशांत कुमार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Vijay Kumar Sinha Security: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। वहीं सहयोगी दल जदयू के नेता निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

विजय सिन्हा के उप-मुख्यमंत्री रहते उनको Z प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। अब विजय सिन्हा की सुरक्षा घटाते हुए उनको Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पहले उनको Z प्लस की सुरक्षा मिली थी।

निशांत को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

निशांत कुमार अभी तक राजनीति से दूर रहते थे। उनको कोई सुरक्षा कवर नहीं दिया गया था, लेकिन अब वे जदयू के सदस्य हैं। इसे देखते हुए निशांत को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

श्रवण कुमार को भी Y प्लस एस्कॉर्ट

नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री रहे श्रवण कुमार को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है। वो भी अब एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षा घेरे में रहेंगे। आपको बता दें कि श्रवण कुमार के पास मौजूदा समय में बिहार सरकार में कोई पद नहीं है। नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में जाने की तैयारियों के बीच उनको आवंटित बंगले और सुरक्षा को लेकर भी काफी चर्चा है। नीतीश को Z प्लस सुरक्षा दी गई है।

इसके साथ ही, नीतीश कुमार को दिल्ली में टाइप-8 कैटेगरी का आवास मिला है। अब वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पड़ोस में रहेंगे। यह आवास तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

बड़े भाई की भूमिका में बीजेपी

बिहार में लंबे समय से बीजेपी-जदयू गठबंधन की सरकार है। इस दौरान जदयू हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रही है, लेकिन नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, कम होती राजनीतिक सक्रियता और दिल्ली जाने के बाद अब बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में नजर आ रही है। बिहार में पहली बार बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है।

नई सरकार में मुख्यमंत्री का पद बीजेपी के खाते में गया है और उप-मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार की पार्टी के कोटे में गया है। जेडीयू ने अपने कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया है। बता दें कि शुरुआत में निशांत कुमार के उप-मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com