RCB Vs DC Highlight, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को उसकी आईपीएल 2025 में चौथी जीत मिल चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली की टीम ने 6 विकेट रहते अपने नाम कर लिया। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दिल्ली के सामने कुल 163 रन का स्कोर रखा। बेंगलुरु के द्वारा दिए गए स्कोर को दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया।
बेंगलुरु के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 5 ओवर के अंदर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। इस दौरान फॉफ डूप्लेसिस, जैक-फ्रैजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल का विकेट खो दिया। इसके कुछ देर बाद कप्तान अक्षर पटेल भी पेवेलियन चले गए। फिर केएल राहुल ने अकेले दम पर दिल्ली की पारी को संभाल।
गेंदबाजी में आज दिल्ली की तरफ से युवा गेंदबाज विपराज निगम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 4.50 की जबरदस्त इकॉनोमी के साथ 18 रन दिए और क्रुणाल पांड्या व विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर रजत पाटीदार और जितेश शर्मा को अपना शिकार बनाया।
10 Apr 2025 11:17 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को उसकी आईपीएल 2025 में चौथी जीत मिल चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली की टीम ने 6 विकेट रहते अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दिल्ली के सामने कुल 163 रन का स्कोर रखा। बेंगलुरु के द्वारा दिए गए स्कोर को दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की इस जीत में केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में 53 गेंदों में 175.47 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 93 रन बनाए। केएल राहुल के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन की अहम पारी खेली।
10 Apr 2025 10:36 PM (IST)
केएल राहुल ने इस अहम मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। अब दिल्ली को इस मैच में जीत के लिए 38 गेंदों में 66 रन की जरूरत है।
10 Apr 2025 09:52 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। उनको तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पेवेलियन भेजा। इसके साथ ही मुकाबले में भुवी को उनका दूसरा विकेट मिला। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4.4 ओवर के बाद 31-3 विकेट है।
10 Apr 2025 09:39 PM (IST)
164 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की भी शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही है। शुरुआत के दो ओवर में ही दिल्ली को फॉफ डू प्लेसिस और फ्रेजर मैकगर्क के रूप में दो बड़े झटके लग चुके हैं। डूप्लेसिस 2 तो मैकगर्क 7 रन के स्कोर पर आउट हुए।
10 Apr 2025 09:32 PM (IST)
दिल्ली की टीम को आज के मुकाबले में जीत के लिए कुल 164 रन की जरूरत होगी। आरबीसी के लिए आज सबसे ज्यादा 37 रन टिम डेविड ने बनाए। वहीं दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज विपराज निगम और कुलदीप यादव रहे। इन दोनों ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
10 Apr 2025 08:34 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में शानदार वापसी की है। इस वक्त बेंगलुरु को उनका पांचवां झटका लग चुका है। जितेश शर्मा को स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 12 रन के स्कोर पर आउट किया है। इस वक्त आरसीबी का स्कोर 13 ओवर के बाद 105-5 विकेट है।
10 Apr 2025 08:22 PM (IST)
इस मैच में आरसीबी अब मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। अब विराट कोहली और लियाम लिविंग्स्टन भी पेवेलियन चले गए हैं। आज के मैच में विराट कोहली का बल्लेबाज नहीं चला। वो 22 रन के स्कोर पर विपराज निगम का शिकार बनें। वहीं, लिविंस्टन सिर्फ 4 रन बना सके।
10 Apr 2025 08:02 PM (IST)
शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी को उसके दो झटके लग चुके हैं। पहले विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने उतरे फिलिप साल्ट आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पाडिक्कल भी पेवेलियन चले गए। इस मैच में साल्ट के बल्ले से 37 तो देवदत्त पाडिक्कल 1 रन पर आउट हुए।
10 Apr 2025 07:04 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब आरसीबी की टीम को पहले बल्लेबाजी करके दिल्ली के सामने बड़ा स्कोर बोर्ड खड़ा करने की चुनौती होगी। एम. चिन्नास्वामी की बाउंड्री काफी छोटी है। ऐसे में यहां पर बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाकर खुद व टीम बड़े स्कोर की तरफ ले जा सकते हैं।
10 Apr 2025 06:55 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और जोस हेजलवुड।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।
10 Apr 2025 06:54 PM (IST)
10 अप्रैल को बेंगलुरु में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 के मैच के दौरान हल्की बारिश की संभवना है। weather.com के अनुसार, शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मैच के दिन हवा की गति 12-13 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जबकि तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आर्द्रता 49-64 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
10 Apr 2025 06:53 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 19 में आरसीबी ने जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली की टीम 11 मुकाबले जीतने में सफल रही है। अगर इस आंकड़े की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है। लेकिन दिल्ली की टीम इस बार ज्यादा बैलेंस दिख रही है।
10 Apr 2025 06:50 PM (IST)
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग माना जाता है। छोटी बाउंड्रीज पावर-हिटर्स के लिए भी फायदेमंद हैं। तेज गेंदबाज नई गेंद से उछाल का पूरा फायदा उठा सकते हैं, जबकि स्पिनर बीच के ओवरों में हावी हो सकते हैं। इस मैदान के हालिया रिकॉर्ड के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल करना चाहिए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अच्छी शुरुआत की आवश्यकता होगी।
10 Apr 2025 06:48 PM (IST)
नमस्कार, आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये इस सीजन का 24वां मुकाबला होगा। इस साल दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स अब तक अजेय रही है। वहीं, बेंगलुरु ने चार में से सर्फ एक मुकाबले में मात खाई है। आज के मुकाबले में दोनों टीमों के पास सबसे बेहतर बनने का भी मौका होगा। दूसरी तरफ विराट कोहली और मिचेल स्टार्क के बीच की जंग इस मैच को और ज्यादा दिलचस्प बनाने वाली है। इस मुकाबले की लाइव अपडेट के लिए आप हमारे पेज पर बने रहिए।
Delhi boy takes on #DC, Bengaluru star eyes a show against #RCB ❤💙
Who captains your Fantasy XI for this exciting #RCBvDC clash? 🤔#TATAIPL | @RCBTweets | @DelhiCapitals pic.twitter.com/urHQezvsS3
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2025