Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार, 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 05, 2026 | 08:34 AM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Royal Challengers Bangaluru vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार, 05 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।

पिछले सीजन में RCB का दबदबा

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे। आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां RCB ने 213 रनों का बड़ा स्कोर डिफेंड करते हुए 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। उस मैच में विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार अर्धशतक जड़े थे।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

  • दिन – रविवार, 05 अप्रैल 2026
  • समय – 07:30 PM IST
  • वेन्यू – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है। मौजूदा सीजन में इस मैदान पर अब तक एक मैच खेला गया है, जिसमें RCB ने 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।

सम्बंधित ख़बरें

SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल

RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड

CSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार

हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच – 35
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 13
  • चेन्नई सुपर किंग्स – 21
  • बेनतीजा – 01

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार

संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: अभिनंदन सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर।

Rcb vs csk ipl 2026 11th match prediction probable xi head to head and all details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sanju Samson
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.