RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रही है, जहां वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
वैभव-यशस्वी की शानदार शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत मिली। ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। पावरप्ले में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए, जिससे गुजरात पर शुरुआत से ही दबाव बन गया। वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन की तेज पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। इन दोनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत आधार देने का काम किया।
सबसे तेज 500 रन बनाने वाली भारतीय जोड़ी
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ये जोड़ी अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 500 रन बनाने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप
इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 309 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। वहीं वैभव और यशस्वी ने यह उपलब्धि सिर्फ 248 गेंदों में हासिल कर ली, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है।
ध्रुव जुरेल की मैच जिताऊ पारी
मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने शानदार जिम्मेदारी निभाई और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह भुनाया। जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान 200 के पार पहुंच सका।
ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार
गुजरात बिना गिल के मैदान में
गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना खेल रही है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल इस मैच से बाहर हैं और उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि राजस्थान के इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस कैसी प्रतिक्रिया देती है और क्या वह इस मुकाबले में वापसी कर पाती है।
