SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 में SRH और LSG का मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद में दोनों टीमों से रनों की बारिश होगी। जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड और पिच का हाल।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants (SRH vs LSG): आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
एलएसजी को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रनों से हराया था। आईपीएल 2026 में एसआरएच ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में टीम को जीत मिली है जबकि एक में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है।
SRH vs LSG का हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से एलएसजी ने 4 मुकाबले जीते हैं जबकि एसआरएच को 2 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
हैदराबाद में लगता है रनों का अंबार
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़े टोटल बनते हैं। राजीव गांधी स्टेडियम का पहली पारी में औसतन स्कोर 230 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 186 रन है।
SRH vs LSG के मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल
एक्यूवेदर के अनुसार, एसआरएच और एलएसजी के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश विलेन साबित हो सकती है। रविवार को बारिश होने की आशंका 85 प्रतिशत है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा और हेड की जोड़ी लय में
केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी शानदार लय में दिखाई दी थी। हेड ने 21 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो अभिषेक ने 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए थे। वहीं, हेनरिक क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया था।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा
नीतीश कुमार रेड्डी भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 24 गेंदों में 39 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट भी अपने नाम किए थे। नीतीश को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था। गेंदबाजी में एसआरएच की ओर से जयदेव उनादकट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट निकाले थे जबकि ईशान मलिंगा ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स का निराशाजनक प्रदर्शन
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल रहा था। अब्दुल समद ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 36 रन बनाए थे जबकि मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया था। कप्तान ऋषभ पंत बतौर सलामी बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। हालांकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट निकाला था। वहीं, प्रिंस यादव ने भी 20 रन लेकर दो विकेट चटकाए थे।
