आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में RR ने GT को 6 रन से हराया (फोटो-@BCCI) 
क्रिकेट

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल

GT vs RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया। 20वें ओवर में तुषार देशपांडे ने कमाल की गेंदबाजी की और सिर्फ 4 रन खर्च कर गुजरात टाइटंस की झोली से मुकाबला छीन लिया।

संजय सिंह बिष्ट

GT vs RR IPL 2026 9th Match Highlight: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला खेला गया। इस मैच राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना सकी। इस हिसाब से राजस्थान रॉयल्स ने इस रोमांचक मुकाबले 6 रन से जीत दर्ज कर ली। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस रोमांचक जीत के हीरो दो गेंदबाज रहे। जी हां, इस मुकाबले में रवि बिश्नोई और अंत में तुषार देशपांडे ने राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

20वें ओवर में तुषार देशपांडे ने दिखाया कमाल

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में उसकी जीत के प्रमुख हीरो गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे। दरअसल, अंतिम ओवर में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। सामने कप्तान राशिद खान और कगिसो रबाडा थे। ये दोनों खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी कर थे। ऐसे में लग रहा था कि इस मुकाबले में GT आसानी से जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन तुषार देशपांडे ने 20वें ओवर में राशिद खान को आउट और सिर्फ 4 रन खर्च कर इस मुकाबले को गुजरात टाइंटस से छीनकर राजस्थान रॉयल्स की झोली में डाल दिया।

रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

तुषात देशपांडे से पहले स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मुश्किल वक्त में गुजरात टाइटंस को चार बल्लेबाजों का शिकार किया। बिश्नोई ने गुजरात के बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन को 73 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कप्तान रियान पराग और नांद्रे बर्गर को भी 1-1 विकेट मिला।

साई सुर्शन की पारी गई बेकार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी गुजरात टाइटंस को जीत न दिला सकी। इसके अलावा जोस बटलर ने 26, कुमार कुशाग्र ने 18 और राहुल तेवतिया ने 12 रन बनाए। अंत में कप्तान राशिद खान ने 24 और कगिसो रबाडा ने 23 रन की पारी खेली।

RR के लिए जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

राजस्थान रॉयल्स  के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। पावरप्ले के दौरान राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। हालांकि कप्तान रियान पराग ज्यादा देर टिक नहीं सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

मध्यक्रम में शिमरन हेटमायर ने तेज 18 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा सिर्फ 1 रन ही बना सके। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 42 गेंदों में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। अंत में रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और कप्तान राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट