CSK के खिलाफ मैच में 'स्विंग सुल्तान' का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
Bhuvneshwar Kumar has a chance to create history against Chennai Super Kings
भुवनेश्वर कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Bhuvneshwar Kumar 200 wickets in IPL: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को सुपर संडे के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान दिन के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच में आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।

200 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने के करीब

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) आईपीएल में अब तक 191 पारियों में 199 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका औसत 27.35 और इकॉनमी 7.69 की रही है। अगर वह इस मैच में एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह आईपीएल (IPL) में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। खास बात यह है कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन सकते हैं। अभी तक आईपीएल में सिर्फ स्पिनर युजवेंद्र चहल ही 200 विकेट का आंकड़ा पार कर पाए हैं, जिनके नाम 224 विकेट दर्ज हैं।

तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं भुवी

भुवनेश्वर कुमार ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के साथ की थी। इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए और 2014 से 2024 तक इस फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स के लिए उन्होंने कई मैचों में अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई। पिछले दो सीजन से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं और अपनी अनुभव का फायदा टीम को दे रहे हैं।

RCB और CSK का इस सीजन प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन अब तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। अब टीम अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। पहले मैच में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने हराया, जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा।

Navbharat Live
navbharatlive.com