- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Csk Ipl 2026 11th Match Prediction Probable Xi Head To Head And All Details
RCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार, 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Written By: संजय बिष्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Royal Challengers Bangaluru vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार, 05 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।
पिछले सीजन में RCB का दबदबा
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे। आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां RCB ने 213 रनों का बड़ा स्कोर डिफेंड करते हुए 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। उस मैच में विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार अर्धशतक जड़े थे।
मैच से जुड़ी अहम जानकारी
- दिन – रविवार, 05 अप्रैल 2026
- समय – 07:30 PM IST
- वेन्यू – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है। मौजूदा सीजन में इस मैदान पर अब तक एक मैच खेला गया है, जिसमें RCB ने 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच – 35
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 13
- चेन्नई सुपर किंग्स – 21
- बेनतीजा – 01
कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का दिया न्योता
‘साहसिक फैसलों और जीत से…’, Irfan Pathan ने रियान पराग की तारीफ में पढ़े कसीदे
Ravi Bishnoi ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के….
IPL 2026 Points Table: पहले डबल हेडर के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंची
ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार
संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: अभिनंदन सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर।
Rcb vs csk ipl 2026 11th match prediction probable xi head to head and all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझे घूंसे मारता और छाती को हाथ लगाता था’, रत्नागिरी में वारकरी गुरुकुल प्रमुख पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Apr 05, 2026 | 03:07 PMJalgaon में बनेगी भव्य आर्ट गैलरी, मंत्री गुलाबराव पाटील की घोषणा; शहर को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान
Apr 05, 2026 | 03:06 PMरश्मिका के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा का खास तोहफा, ‘राणाबली’ की अनसीन झलक शेयर
Apr 05, 2026 | 02:59 PMDhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी
Apr 05, 2026 | 02:56 PMRTMNU: ब्लैकलिस्टेड कंपनी से जुड़े तार, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं देख भड़का NSUI, कुलपति से मांगा जवाब
Apr 05, 2026 | 02:53 PMLIVEIPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का दिया न्योता
Apr 05, 2026 | 02:52 PMRubina Dilaik का इमोशनल पोस्ट वायरल, ‘टूटकर फिर खिलने’ वाली बात ने बढ़ाई फैंस की चिंता
Apr 05, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













