रश्मिका के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा का खास तोहफा, ‘राणाबली’ की अनसीन झलक शेयर

Vijay Deverakonda ने Rashmika Mandanna के बर्थडे पर ‘राणाबली’ की अनसीन मेकिंग वीडियो शेयर की। इसमें रश्मिका का ‘जयाम्मा’ लुक और दोनों की केमिस्ट्री दिखी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
Rashmika Mandanna birthday Vijay Deverakonda video Ranabali film update
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Post: फरवरी में शादी के बाद से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। रश्मिका के जन्मदिन के खास मौके पर विजय ने उन्हें एक बेहद खास अंदाज में विश किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राणाबली’ से एक अनदेखी मेकिंग वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना के ‘जयाम्मा’ लुक की तैयारी को दिखाया गया है। वीडियो में रश्मिका अपने किरदार के लिए हर छोटी-बड़ी डिटेल पर काम करती नजर आती हैं, जिससे उनके प्रोफेशनलिज्म की झलक मिलती है।

जयाम्मा लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बिंदी, हेयरस्टाइल और कॉस्ट्यूम पर खास ध्यान दे रही हैं। 1800 के दशक के माहौल को ध्यान में रखते हुए उनके लुक को डिजाइन किया गया है, जो फिल्म की कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाता है। इस लुक में रश्मिका बेहद खूबसूरत और अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

मेकिंग वीडियो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है। दोनों का रोमांटिक अंदाज फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देता है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं, जो इसे एक पीरियड ड्रामा के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं।

पीरियड ड्रामा होगी ‘राणाबली’

निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने पहले ही बताया था कि फिल्म में 1800 के दशक के उस दौर को दिखाया जाएगा, जब शादी और रिश्ते आज की तरह ग्लैमरस नहीं होते थे, बल्कि जीवन की सच्चाई और संघर्ष से जुड़े होते थे। हालांकि ‘राणाबली’ का अभी तक सिर्फ पोस्टर और यह मेकिंग वीडियो सामने आया है, लेकिन मेकर्स जल्द ही इसका टीजर और ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com