- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Vs Lsg Live Score In Hindi Ipl 2026 Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants Cricket Scorecard Updates
IPL 2026 SRH vs LSG Highlights: ऋषभ पंत की कप्तानी पारी से जीता लखनऊ, SRH को 5 विकेट से हराया
SRH vs LSG Highlights: हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली जीत हासिल कर ली है। लखनऊ ने हैदराबाद को अंतिम ओवर में 5 विकेट से हराया। पंत के अर्धशतकीय पारी के बदौलत यह जीत मिली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- सोशल मीडिया)
SRH vs LSG Highlights, IPL 2026 Match Today: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है।राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही। सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। लेकिन रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के बदौलत हैदाबाद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के नायक ऋषभ पंत रहे। ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के चयनकर्ताओं की उन पर…डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान
IPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
SRH vs LSG: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL 2026 RCB vs CSK Live Score: बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विराट कोहली कैच आउट, चेन्नई को मिली पहली सफलता
05 Apr 2026 07:30 PM (IST)
05 Apr 2026 07:30 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: लखनऊ ने जीता मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी ओवर में 5 विकेट रहते मुकाबले को जीत लिया। ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की पारी के बदौलत लखनऊ ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। पंत के अलावा मार्करम ने 45, मिचेल मार्श ने 14, अब्दुल समद ने 16 रनों की पारी खेली। लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद में जीत हासिल की।
05 Apr 2026 07:03 PM (IST)
05 Apr 2026 07:03 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: चौके के साथ पंत ने पूरा किया अर्धशतक
ऋषभ पंत ने चौके के साथ इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब लखनऊ को जीत दिलाने की पूरी जिम्मेदारी कप्तान पंत पर ही है।
05 Apr 2026 06:58 PM (IST)
05 Apr 2026 06:58 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: अब्दुल समद के रूप में लगा पांचवां झटका
अब्दुल समद के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवां झटका लगा। समद 16 रन बनाकर आउट हो गए। अब लखनऊ को जीत के लिए 14 गेंदों में 18 रन बनाने हैं।
05 Apr 2026 06:33 PM (IST)
05 Apr 2026 06:33 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: आयुष बदोनी फिर हुए फेल
आयुष बदोनी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बदोनी केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। 102 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हर्ष दुबे ने बदोनी को चलता किया।
05 Apr 2026 06:28 PM (IST)
05 Apr 2026 06:28 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: मार्करम लौटे पवेलियन
एडेन मार्करम ने 45 रन बनाकर आउट हुए। 77 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।
05 Apr 2026 05:56 PM (IST)
05 Apr 2026 05:56 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: सनराइजर्स के हाथ लगी पहली सफलता
सनराइजर्स हैदाराबाद को मिचेल मार्श के रूप में पहली झटका लग चुका है। वो ईशान मलिंगा की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में नीतीश कुमार रेड्डी को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत आ चुके हैं। 4.4 ओवर के बाद LSG का स्कोर 37/1 है।
Match 10. WICKET! 4.4: Mitchell Marsh 14(12) ct Nitish Kumar Reddy b Eshan Malinga, Lucknow Super Giants 37/1 https://t.co/qC2rF1Hiiz #TATAIPL | #SRHvLSG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
05 Apr 2026 05:20 PM (IST)
05 Apr 2026 05:20 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: लखनऊ को जीत के लिए बनाने होंगे 157 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला मुकाबला जीतने के लिए 157 रन बनाने होंगे। लखनऊ को टॉप ऑर्डर से बहुत उम्मीदें होगी। आज देखना होगा कि ऋषभ पंत कैसा प्रदर्शन करते हैं।
05 Apr 2026 05:18 PM (IST)
05 Apr 2026 05:18 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: हैदराबाद ने बनाए 156 रन
हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 62 और नीतीश रेड्डी ने 56 रनों की पारी खेलकर टीम को शुरुआती झटके से उबार दिया। उसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन 14 रन बनाए। वहीं बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शमी ने 2, प्रिंस यादव ने 2 और आवेश खान ने 2 विकेट लिए।
05 Apr 2026 05:07 PM (IST)
05 Apr 2026 05:07 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: हैदराबाद को दो गेंद पर लगा दो झटका
हैदराबाद को दो गेंदों लगातार दो झटके लगे। पहले हेनरिक क्लासेन और उसके अगले ही गेंद पर हर्ष दुबे को बोल्ड करके लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। 144 पर हैदराबाद को 7वां झटका लगा।
05 Apr 2026 04:56 PM (IST)
05 Apr 2026 04:56 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: रेड्डी का अर्धशतक
नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। एक समय शुरुआती झटके से उबरने के बाद रेड्डी और क्लासेन ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। इसके साथ ही दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई।
05 Apr 2026 04:50 PM (IST)
05 Apr 2026 04:50 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: IPL में पहले 10 ओवरों का सबसे कम स्कोर
- 31/3 - KKR बनाम Deccan, केप टाउन, 2009
- 32/5 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
- 32/4 - MI बनाम KXIP, वानखेड़े, 2015
- 35/4 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*
05 Apr 2026 04:50 PM (IST)
05 Apr 2026 04:50 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन की इस पारी के बदौलत ही सनराइजर्स हैदराबाद ने वापसी की है। 16वें ओवर में क्लासेन ने अर्धशतक पूरा किया। 16 ओवर के बाद हैदराबाद ने 4 विकेट गंवाकर 122 रन बनाए।
05 Apr 2026 04:17 PM (IST)
05 Apr 2026 04:17 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: IPL में SRH का सबसे कम पावरप्ले (1-6 ओवर) स्कोर
- 14/3 बनाम RR, पुणे, 2022
- 20/3 बनाम PBKS, शारजाह, 2021
- 21/3 बनाम RR, हैदराबाद, 2013
- 22/3 बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*
- 24/4 बनाम MI, हैदराबाद, 2025
05 Apr 2026 04:07 PM (IST)
05 Apr 2026 04:07 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: लिविंगस्टोन लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लियाम लिविंगस्टोन के रूप में लगा। लिविंगस्टोन 14 रन बनाकर 26 के स्कोर पर आउट हो गए। दिग्वेश राठी ने लिविंगस्टोन को चलता किया।
05 Apr 2026 03:50 PM (IST)
05 Apr 2026 03:50 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका कप्तान ईशान किशन के रूप में लगा। ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हो गए। 11 के स्कोर पर हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। प्रिंस यादव ने ईशान को चलता किया।
05 Apr 2026 03:43 PM (IST)
05 Apr 2026 03:43 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: शमी ने हैदराबाद को दिया दूसरा झटका
मोहम्मद शमी ने हैदराबाद को दूसरा झटका दिया है। ट्रेविस हेड के रूप में हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। 7 रन बनाकर हेड आउट हो गए। लखनऊ को दोनों सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई।
05 Apr 2026 03:35 PM (IST)
05 Apr 2026 03:35 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका
अभिषेक शर्मा के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। हैदराबाद की टीम 1 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। लखनऊ के लिए पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई।
05 Apr 2026 03:13 PM (IST)
05 Apr 2026 03:13 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: टॉस के समय ईशान किशन ने क्या कहा?
होमग्राउंड आकर बहुत खु़शी हो रही है। हमारी टीम दो बदलाव किए हैं। लिविंगस्टन और हर्षल टीम में आए हैं। हर्षल ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है, वह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के ख़िलाफ़ अपनी ऑफ़ कटर का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सही मानसिक स्थिति में रहना होता है। योजना बनाओ, उसे लागू करो और फिर देखो क्या होता है।
05 Apr 2026 03:11 PM (IST)
05 Apr 2026 03:11 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: टॉस जीतने के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा?
उनकी मुख्य ताकत बल्लेबाज़ी है, उन्हें पहले बल्लेबाज़ी करने दें। हम दूसरी पारी में दबाव बनाएंगे। पिच अच्छी लग रही है। पावरप्ले के बाद गेंद थोड़ा रुक कर आ सकती है। नॉर्खिया की जगह सिद्धार्थ टीम में आए हैं। (क्या आप ओपन करेंगे?) देखेंगे।
05 Apr 2026 03:09 PM (IST)
05 Apr 2026 03:09 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेइंग-11
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
05 Apr 2026 03:08 PM (IST)
05 Apr 2026 03:08 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेइंग-11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
05 Apr 2026 03:02 PM (IST)
05 Apr 2026 03:02 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
05 Apr 2026 03:00 PM (IST)
05 Apr 2026 03:00 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: कैसा रहेगा पिच का मिजाज
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़े टोटल बनते हैं। राजीव गांधी स्टेडियम का पहली पारी में औसतन स्कोर 230 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 186 रन है।
05 Apr 2026 02:58 PM (IST)
05 Apr 2026 02:58 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से एलएसजी ने 4 मुकाबले जीते हैं जबकि एसआरएच को 2 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।
05 Apr 2026 02:57 PM (IST)
05 Apr 2026 02:57 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: कैसा रहेगा मौसम का हाल?
एक्यूवेदर के अनुसार, एसआरएच और एलएसजी के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश विलेन साबित हो सकती है। रविवार को बारिश होने की आशंका 85 प्रतिशत है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
05 Apr 2026 02:56 PM (IST)
05 Apr 2026 02:56 PM (IST)SRH vs LSG Live Score Updates: आईपीएल के 10वें मुकाबले में स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल के 10वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। लीग का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से होगी। वहीं टॉस 3 बजे होगा।
Srh vs lsg live score in hindi ipl 2026 sunrisers hyderabad vs lucknow super giants cricket scorecard updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
Apr 05, 2026 | 08:01 PM20 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल पर बड़ा अपडेट; डायरेक्टर को लेकर सामने आई सच्चाई
Apr 05, 2026 | 07:56 PM125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Apr 05, 2026 | 07:48 PMभारत के चयनकर्ताओं की उन पर…डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 05, 2026 | 07:47 PMअसम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
Apr 05, 2026 | 07:33 PMचंद्रपुर-मूल महामार्ग पर बाघ का आतंक, गाय का शिकार कर सड़क पार ले गया
Apr 05, 2026 | 07:32 PMIPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
Apr 05, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM












