

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। अब तक दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद टीम इंडिया एजबेस्टन टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है।
हालांकि शुभमन गिल की नजर अपने तीसरे शतक पर थी, लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पाए। इसी कड़ी में गिल के आउट होने के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस वीडियो में इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक कप्तान गिल के साथ हल्की सी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 250 रन का आंकड़ा पार करने के बाद शुभमन गिल का पूरा ध्यान तीसरा शतक लगाने पर था। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वो आसानी से तीसरा शतक पूरा भी कर लेंगे। लेकिन इसी बीच एक घटना हुई। जहां पर इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक को गिल के साथ बहस करते देखा गया। दरअसल, वो गिल का ध्यान भंग करना चाहते थे, जिसमें वो सफल भी हुए।
तीसरे दिन चाल काल के बाद इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ओवर लेकर आए। ये मुकाबले का 143वां ओवर था। इसी ओवर में स्लिप में खड़े हैरी ब्रुक ने गिल का ध्यान भटकाया। कमेंटेटर के मुताबिक, ब्रुक ने गिल से कहा यहां 290 से ज्यादा स्कोर नहीं बनता। इस बात का जवाब देते हुए गिल ने कहा कि तुम्हारे कितने तीसरे शतक हैं।
इस वक्त कप्तान 265 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके अगले ओवर में शुभमन गिल 269 के स्कोर पर जोश टंग का शिकार बने। हैरी ब्रुक ने गिल का ध्यान भटकाने के लिए बहस की थी, जिसमें वो सफल भी होते हुए दिखाई दिए।
एजबेस्टन टेस्ट में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। दो दिन के खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 587 का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान गिल के अलावा शुभमन गिल ने 87, रवींद्र जडेजा ने 89 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन की पारी खेली।वहीं, इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल तक 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। टीम इंड़िया के लिए आकाश दीप ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्म्द सिराज को जैक क्राउली के रूप में 1 विकेट मिला।