रवींद्र जडेजा बने ‘किंग ऑफ द होम’: भारत में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने पर जडेजा को 'Player of the Match' का अवॉर्ड दिया गया। इस वक्त जडेजा गेंद व बल्ले से टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में अच्छा योगदान दे रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने रवींद्र जडेजा (फोटो- BCCI)
Ravindra Jadeja Created History: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, और इस पुरस्कार को जीतते ही वह भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
कुंबले का रिकॉर्ड टूटा, ‘सर जडेजा’ बने नंबर 1
जडेजा ने इस खिताब को जीतकर भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अनिल कुंबले ने 63 टेस्ट मैचों में 9 बार यह पुरस्कार जीता था। वहीं, रवींद्र जडेजा ने यह असाधारण उपलब्धि केवल 50 टेस्ट मैच खेलकर ही हासिल कर ली है, जो उनकी निरंतरता और मैच-विनिंग क्षमता को दर्शाता है। जडेजा का यह प्रदर्शन उन्हें देश में सबसे अधिक बार मैच का रुख पलटने वाला खिलाड़ी बनाता है।
शानदार प्रदर्शन से मिली जीत
अहमदाबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन बेहद खास रहा। मैच के दूसरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार शतक जड़ा, जिसने भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। इसके बाद, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में उन्होंने गेंद से भी कहर बरपाया और 54 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके इस दोहरे प्रदर्शन ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
कौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
ये भी पढ़ें: AUS दौरे के लिए टीम का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, रोहित-कोहली स्क्वॉड में शामिल
भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | पुरुस्कारों की संख्या | खेले गए मुकाबले |
|---|---|---|
| रवींद्र जडेजा | 10 | 50 |
| अनिल कुंबले | 9 | 63 |
| विराट कोहली | 8 | 55 |
| सचिन तेंदुलकर | 8 | 94 |
| आर. अश्विन | 7 | 65 |
𝙒𝙖𝙧𝙧𝙞𝙤𝙧’𝙨 𝙀𝙛𝙛𝙤𝙧𝙩 ⚔ 1️⃣0️⃣4️⃣* runs with the bat 👏
4️⃣/5️⃣4️⃣ with the ball in the second innings 👌 Ravindra Jadeja is the Player of the Match for his superb show in the first #INDvWI Test 🥇 Scorecard ▶ https://t.co/MNXdZceTab#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/xImlHNlKJk — BCCI (@BCCI) October 4, 2025
लेकिन जहां तक भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कार जीतने की बात है तो यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेलकर सर्वाधिक 14 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है।
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले खिलाड़ी
| प्लेयर ऑफ द मैच | खिलाड़ी | टेस्ट मुकाबलों की संख्या |
|---|---|---|
| 14 | सचिन तेंदुलकर | 200 टेस्ट |
| 11 | राहुल द्रविड़ | 163 टेस्ट |
| 11 | रवींद्र जडेजा | 86 टेस्ट |
| 10 | आर अश्विन | 106 टेस्ट |
| 10 | विराट कोहली | 123 टेस्ट |
जडेजा बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने पर रवींद्र जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इस वक्त जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। यही कारण है कि इस वक्त टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के अलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।
