Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Debuts in India vs England T20I: वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और इतिहास रच दिया। सिर्फ 15 साल और 99 दिन की उम्र में वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं, पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के 5 सबसे युवा खिलाड़ी कौन हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 04, 2026 | 09:49 PM
Follow Us
Follow Us:
1 / 5

महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाली भारतीय खिलाड़ी शेफाली वर्मा हैं, जिन्होंने 15 साल और 139 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। वहीं, पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू का भारतीय रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने उनसे कम उम्र में डेब्यू कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। (सोर्स- सोशल मीडिया)

2 / 5

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। उन्होंने 14 साल और 227 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। वैभव सूर्यवंशी अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ 15 साल और 116 दिन की उम्र में डेब्यू कर तीसरे नंबर पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

2

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप

3

फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित

4

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर मॉर्ने मॉर्कल का बड़ा बयान, संजू-अभिषेक की जगह को लेकर किया साफ इशारा

3 / 5

मोहम्मद शरीफ ने बांग्लादेश के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2001 में किया। उन्होंने बहुत कम उम्र में, लगभग 17 साल की उम्र में टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह एक तेज़ गेंदबाज़ थे और शुरुआती मैचों में अपनी गति और स्विंग से प्रभावित किया, लेकिन लगातार चोटों कारण करियर प्रभावित रहा।

4 / 5

इस लिस्ट में चौथा नाम पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद का हैं, जिन्होंने 15 साल और 124 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के ही आकिब जावेद हैं, जिन्होंने 16 साल और 127 दिन की उम्र में पहला मैच खेला। वहीं, सचिन तेंदुलकर 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू के साथ इस सूची में छठे स्थान पर हैं।

5 / 5

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वो अब भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Top 5 youngest players international cricket vaibhav suryavanshi breaks sachin record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 09:39 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • International Cricket Match
  • Shafali Verma
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.