- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ranji Trophy Final Vidarbha All Out For 379 Danish Malewar Scored 153 Runs Vs Kerala
Ranji Trophy Final: दानिश मालेवार ने खेली 153 रनों की पारी, विदर्भ की टीम 379 पर सिमटी; केरल ने की वापसी
बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी सीजन 2024-25 के फाइनल मुकाबले में विदर्भ की पहली पारी 379 रनों पर सिमट गई। विदर्भ और केरल के बीच यह फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

विदर्भ बनाम केरल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी सीजन 2024-25 के फाइनल मुकाबले में विदर्भ की पहली पारी 379 रनों पर सिमट गई। विदर्भ और केरल के बीच यह फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। नागपुर के जामठा स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के पहले दिन विदर्भ ने 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। दूसरे दिन इसी स्कोर से आगे खेलते हुए 379 रनों पर ऑलआउट हो गई।
नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में केरल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसको शुरुआत में केरल के गेंदबाजों ने सही भी साबित किया। शुरुआत के तीन विकेट महज 24 रनों के अंदर गिरा दिया। लेकिन उसके बाद केरल के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसना पड़ा। पहले दिन उसके बाद एक और विकेट रनआउट के रूप में गिरा।
दूसरे दिन विदर्भ के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन
पहले दिन 254 के बाद खेलते हुए विदर्भ के बल्लेबाज कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे सके। दानिश मालेवार ने 153 रनों की पारी खेली। दानिश 290 के स्कोर पर आउट हुए। उसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सका। यश ठाकुर 25 रन बनाकर चलते बने। यश राठौड़ 3 रन ही बना सके। वहीं कप्तान अक्षय वाडकर ने 23, अक्षय कर्णेवार ने 12 रन बनाए। 9वां विकेट 335 के स्कोर पर गिरा। अंतिम विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में नचिकेत और हर्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नचिकेत ने 32 रनों की पारी खेली। वहीं हर्ष नाबाद 12 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
Ranji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह
KL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत
‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई
दूसरे दिन केरल के गेंदबाजों ने कराई वापसी
पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी केरल की गेंदबाजी कुछ ऐसी ही नजर आई। केरल की टीम ने 290 से 4 पर 379 पर विदर्भ को ऑलआउट कर दिया। एमडी निषीध ने 3, ईडन टॉम ने 3, बासिल ने 2 और जलज सक्सेना ने 1 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विदर्भ के लिए करुण नायर और दानिश मालेवार के बीच 215 रनों की साझेदारी
विदर्भ ने चौथे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी करके अपने आप को मजबूत स्थिति में कर लिया था। हालांकि टीम और अच्छा कर सकती थी लेकिन 379 रनों पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर और दानिश ने 24 रन से खेलना शुरू किया। जब करुण रनआउट हुए तब टीम का स्कोर 239 रन था। करुण नायर 84 के स्कोर पर रनआउट हो गए। वहीं उनके साथी दानिश मालेवार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों की पारी खेली।
Ranji trophy final vidarbha all out for 379 danish malewar scored 153 runs vs kerala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMT20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
Feb 24, 2026 | 10:02 PM‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
Feb 24, 2026 | 10:00 PMपंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
Feb 24, 2026 | 09:59 PM“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Feb 24, 2026 | 09:58 PMMaharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Feb 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














