Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राघवी बिष्ट-शेफाली वर्मा का अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत ए, ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 254 रनों की बढ़त

India A vs Australia A: टीम इंडिया की इस बढ़त में राघवी बिष्ट और शेफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। राघवी बिष्ट ने पहली पारी में 93 रन बनाए।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 23, 2025 | 05:54 PM

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND A vs Australia A: इस वक्त भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीमों के बीच चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ये ही कारण है टीम इंडिया मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। आज यानी 23 अगस्त को मुकाबला में तीसरे दिन का समापन हुआ। तीसरे दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 254 रनों की बढ़त बना ली है।

बिष्ट और वर्मा का अर्धशतक

टीम इंडिया की इस बढ़त में राघवी बिष्ट और शेफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। राघवी बिष्ट ने पहली पारी में 93 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 86 रन बनाए। दूसरी तरफ शेफाली वर्मा ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने तीसरे दिन की समाप्ती तक 8 विकेट ने नुकसान पर 260 रन बना लिए है।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 299 रन

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय जोशिता 9 और तितास साधु 2 रन पर नाबाद थीं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 299 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 35, राघवी बिष्ट ने 93, राधा यादव ने 33, जोशिता ने 51, मिन्नू मणि ने 28 और तितास साधु ने 23 रन बनाए थे।

सम्बंधित ख़बरें

ये टीम तबाही है…मुंबई इंडियंस की टीम देख आकाश चोपड़ा भी रह गए दंग! बताया किसे मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका?

हेड कोच को गोली मारो…बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पूर्व क्रिकेटर का चढ़ा पारा

हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब

चैंपियन टीम इंडिया का अगला टी-20 मुकाबला कब और किससे होगा? सामने आया बड़ा अपडेट

साधु, तनु श्री व जोशिता ने लिए 1-1 विकेट

ब्राउन, जॉर्जिया ने 3-3 जबकि सियाना जिंजर, लिली मिल्स, एमी एडगर और एला हेवार्ड ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने सियाना जिंजर के 103 रन और निकोल फाल्टम के 54 रन की मदद से पहली पारी में 305 रन बनाकर भारत पर 6 रन की मामूली बढ़त ली थी। भारत की तरफ से तितास साधु, जोशिता और तनु श्री ने 1-1 विकेट लिए, सायम ठाकोर ने 3, राधा यादव और मिन्नू मणी ने 2-2 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप के लिए बिहार पहुंची मलेशिया की टीम, मेजबान भारत को हराना आसान नहीं

भारत ए महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शानदार प्रदर्शन रहा है। अनाधिकारिक टेस्ट से पहले हुई वनडे सीरीज भारतीय टीम ने जीती थी। यह भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है। महिला टीम में शामिल कई खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2025 का हिस्सा हैं। विश्व कप के लिए चुनी गई सदस्य ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही टीम से जुड़ जाएंगी।

Raghvi bisht shefali verma scored half centuries india lead 254 runs over australia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 05:54 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • Indian Women's Cricket Team
  • Shafali Verma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.