ये टीम तबाही है…मुंबई इंडियंस की टीम देख आकाश चोपड़ा भी रह गए दंग! बताया किसे मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका?
IPL 2026 Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो गया है और 28 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होगा। सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। आकाश चोपड़ा ने MI की संभावित XI को खतरनाक बताया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आकाश चोपड़ा और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Aakash Chopra on Mumbai Indians for IPL 2026: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कुछ वर्षों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने आखिरी बार साल 2020 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से मुंबई लगातार अपनी छठी ट्रॉफी की तलाश में है। हालांकि इस बार खिलाड़ियों की नीलामी के बाद टीम का संयोजन काफी मजबूत नजर आ रहा है। हाल ही में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में मुंबई इंडियंस से जुड़े कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस समय मुंबई की संभावित अंतिम एकादश काफी खतरनाक दिखाई दे रही है।
विश्व कप में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2026 में मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। इन खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म को देखते हुए आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बार काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
विदेशी खिलाड़ियों से और बढ़ी टीम की ताकत
मुंबई इंडियंस की टीम में कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा योगदान दिया था। ऐसे में इनका अनुभव और वर्तमान फॉर्म मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यही कारण है कि कई विशेषज्ञ इस टीम को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
मुंबई इंडियंस की टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी शामिल हैं। हाल के समय में रोहित अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी दोनों पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा टीम के गेंदबाजी विभाग में भी कई बड़े नाम मौजूद हैं। ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे तेज गेंदबाज टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम की संभावित अंतिम एकादश काफी संतुलित नजर आती है। यदि सभी खिलाड़ी अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं तो मुंबई इंडियंस इस सत्र में किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: हेड कोच को गोली मारो…बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पूर्व क्रिकेटर का चढ़ा पारा
मुंबई प्लेइंग इलेवन की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेंल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर।
