चैंपियन टीम इंडिया का अगला टी-20 मुकाबला कब और किससे होगा? सामने आया बड़ा अपडेट
Indian Cricket Team: टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी इस महीने के आखिर से आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि भारतीय टीम अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब और कहां खेलेगी?
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs England T20 and ODI Series Detail: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय आराम के मूड में हैं। लंबे और रोमांचक टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियों को कुछ समय का ब्रेक मिला है। हालांकि यह ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला, क्योंकि महीने के आखिर से लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि टीम इंडिया अब अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब खेलेगी। इसकी तारीख अब साफ हो चुकी है।
न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता खिताब
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत का लोहा मनवाया। टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव के लिए यह पल और भी खास रहा, क्योंकि वह पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान बने थे और पहली ही कोशिश में टीम को खिताब दिलाने में सफल रहे।
आईपीएल में जल्द नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी
विश्व कप के बाद अब भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते दिखाई देंगे। बीसीसीआई पहले ही टूर्नामेंट के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी कर चुका है और कई टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप भी शुरू कर दिए हैं। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 31 मई के आसपास खेले जाने की उम्मीद है। ऐसे में अगले दो महीने क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक रहने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
जून में अफगानिस्तान से होगी सीरीज
आईपीएल के बाद टीम इंडिया फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटेगी। जून महीने में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला शामिल नहीं है, इसलिए टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी।
ये भी पढ़ें: अर्शदीप-मिचेल की भिड़ंत से गरमाया मैदान! कोच गौतम गंभीर की दो टूक- मैदान पर दोस्त नहीं, शेर बनकर लड़ना चाहिए
जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेलेगी टी20 सीरीज
टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई में खेलेगी। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा और पूरी सीरीज 11 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होगी। अगले साल वनडे विश्व कप को देखते हुए इस दौरे पर टीम संयोजन को लेकर भी काफी नजरें रहने वाली हैं।
