हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
Imad Wasim Supports Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम की आलोचना हो रही थी। अब पाकिस्तान के खिलाड़ी इमाद वसीम ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है।
- Written By: संजय बिष्ट
इमाद वसीम और भारतीय खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan cricketer on Team India strong Performance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाया और आखिर में खिताब भी अपने नाम किया। इसके बावजूद पाकिस्तान में कुछ पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम की आलोचना करते नजर आए। हालांकि पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने इस मामले में अलग राय रखते हुए टीम इंडिया की खुलकर तारीफ की है और अपने ही देश के लोगों को नसीहत भी दी है।
भारतीय टीम के प्रदर्शन की हुई तारीफ
इमाद वसीम ने एक पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रम में बातचीत के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन को काफी प्रभावशाली बताया। उनका मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जिस तरह से खेल दिखाया, वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी टीम की सफलता को लेकर बेवजह आलोचना करना सही नहीं है और क्रिकेट प्रेमियों को अच्छे प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए।
इमाद वसीम ने पाक टीवी प्रोग्राम में कहा कि “हम अक्सर लोगों को यह कहते सुनते हैं कि अंपायर भारत का पक्ष लेते हैं या वे स्पिन-अनुकूल पिचें तैयार करते हैं, लेकिन आपको यह मानना होगा कि इस टूर्नामेंट में पिचें बहुत संतुलित थीं। कभी-कभी परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं, लेकिन फिर भी वे एक प्रभावशाली प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।”
सम्बंधित ख़बरें
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
आलोचना करने वालों को दी नसीहत
इमाद वसीम ने कहा कि क्रिकेट को खेल भावना के साथ देखना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हर बार भारत के प्रदर्शन पर सवाल उठाना सही नहीं है। उनका मानना है कि भारतीय टीम मजबूत है और इसलिए उसके अच्छे खेल की तारीफ होनी चाहिए।
उन्होंने कहा- “इसलिए हमें हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए या यह दावा नहीं करना चाहिए कि भारत बचने का रास्ता ढूंढ रहा है. एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते, हमें उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि क्रिकेट के लिहाज से वे पाकिस्तान से और कई अन्य टीमों से कहीं बेहतर हैं।”
मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी हुई गलत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा दावा किया था। उनका मानना था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी। हालांकि टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और फिर फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें: चैंपियन टीम इंडिया का अगला टी-20 मुकाबला कब और किससे होगा? सामने आया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम ने मैदान पर अपने खेल से आलोचकों को करारा जवाब दिया। लगातार जीत और दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने दिखा दिया कि वह दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। यही कारण है कि अब कई क्रिकेट विशेषज्ञ और खिलाड़ी भारत के प्रदर्शन की खुलकर सराहना कर रहे हैं।
