हेड कोच को गोली मारो…बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पूर्व क्रिकेटर का चढ़ा पारा
PAK vs BAN: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि सबसे पहले उस व्यक्ति को गोली मारो, जिसने टीम को दस पावरप्ले ओवर में कम से कम 60 रन बनाने का लक्ष्य दिया था।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 1st वनडे मैच (फोटो- सोशल मीडिया)
Basit Ali angry statement on Pakistan Head Coach Mike Hesson: बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम की रणनीति और बल्लेबाजी को लेकर काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने टीम के प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और घुमा फिराकर मुख्य कोच माइक हेसन को भी निशाने पर लिया है।
करारी हार के बाद उठे सवाल
इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम बेहद कमजोर प्रदर्शन करती हुई नजर आई। पूरी टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 113 रन बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में बांग्लादेश ने यह लक्ष्य महज 15.1 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान में टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तीखी बहस शुरू हो गई है।
आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति पर नाराजगी
बासित अली ने टीम की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि खिलाड़ियों पर शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने का दबाव डाला गया। उनका मानना है कि हालात के मुताबिक खेलना जरूरी था, लेकिन टीम ने परिस्थितियों को समझे बिना जल्दबाजी दिखाई। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को सही दिशा में मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों की जर्सियों में छिपी है देशों की पहचान, डिजाइन के जरिए झलकती ये खास विरासत
बासित अली का तीखा बयान
कामरान अकमल के साथ एक यूट्यूब बातचीत के दौरान बासित अली ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पावरप्ले में 60 रन बनाने का लक्ष्य देना पूरी तरह गलत फैसला था और इससे टीम पर बेवजह दबाव बना।
बासित अली ने कहा कि “सबसे पहले उस आदमी को गोली मारो, जिसने उन्हें दस पावरप्ले ओवर में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा था। उन्होंने कभी मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला। वह बस एक कागज थमा देते हैं। क्या उन्होंने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं? क्या उन्हें नहीं पता था कि भारत भी बांग्लादेश में हार गया है?”
गेंदबाज ने तोड़ी पाकिस्तानी बल्लेबाजी
इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने पिच की नमी और गेंद की मूवमेंट का फायदा उठाते हुए सिर्फ 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और मैच को एकतरफा बना दिया।
ये भी पढ़ें: हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
क्लब स्तर जैसी दिखी बल्लेबाजी
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल भी टीम की बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए। उनका कहना था कि मैच देखकर ऐसा लगा जैसे एक टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो और दूसरी किसी अभ्यास मैच की तरह खेल रही हो। उन्होंने बताया कि उन्होंने मैच के दौरान बासित अली को फोन किया और दोनों इस बात पर हैरान थे कि पाकिस्तानी बल्लेबाज किस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि इतनी खराब बल्लेबाजी तो क्लब स्तर पर भी कम ही देखने को मिलती है।
