आर अश्विन रचेंगे इतिहास, IPL से लिया संन्यास, अब द हंड्रेड लीग में हो सकती है एंट्री

Ravichandran Ashwin Retirement: बीते मंगलवार 27 अगस्त को आर अश्विन ने आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा था कि हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। उन्होंने विदेशी लीग में खेलने की बात कही थी।
द हंड्रेड लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं आर अश्विन
आर अश्विन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

R. Ashwin Retirement: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने बीते मंगलवार 27 अगस्त को आईपीएल से संन्यास ले लिया। उनके इस फैसले के बाद कई लोग हैरान दिखें। आर. अश्विन ने अपना रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा था कि वो आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं, लेकिन दुनिया की अन्य लीगों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में फैंस के मन में सबसे पहला सवाल उनके संन्यास के कारणों पर था।

वहीं, दूसरा सवाल कि वो ऐसी किस लीग में हिस्सा लेने की बात कर रहे हैं? इस सब के बाद अब आर. अश्विन को लेकर किसी विदेशी लीग में खेलने पर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनके इंग्लैंड की लोकप्रिय लीग द हंड्रेड लीग में खेलने को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में दिख सकते हैं आर अश्विन

जैसा कि हमने उपर बता दिया है आर अश्विन अपने आईपीएल रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए विदेशी लीग से खेलने की बात कबूली थी। इसी कड़ी में टेलीग्राफ स्पोर्ट की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिग्गज स्पिन गेंदबाज अगले साल इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इच्छा जता रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो वो भारत के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच देंगे।

अश्विन रचेंगे इतिहास?

अश्विन के जो रिपोर्ट सामने आ रही है यदि वो सच साबित होती है तो फिर वो द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट बन जाएंगे। ये एक अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड होगा। बता दें कि आज तक कोई भी भारतीय क्रिकेट इंग्लैंड की इस लीग में नहीं खेल पाया है।

आर. अश्विन के आईपीएल रिटायरमेंट के बाद तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। इस दौरान लोग उनके रिटायरमेंट के कारणों के बारे में बात कर रहे हैं। अश्विन के आईपीएल रिटायरमेंट के पीछे उनका यूट्यूब चैनल, साल 2026 के लिए सीएसके से ट्रेड और IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन जैसे कारण सामने आ रहे हैं। अब इसमें से कोई कारण सच है या नहीं इस बारे में तो अश्विन को बेहतर पता होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com