-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Players Ignored In India Odi Squad Against South Africa
IND vs SA: मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और संजू सैमसन पर गिरी गाज! ये खिलाड़ी क्यों हुए नजरअंदाज?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs AUS: केएल राहुल को साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद शमी समेत कई खिलाड़ी फिर चयन से बाहर रह गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Team India ODI Squad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बार चयनकर्ताओं ने कुछ अहम बदलाव किए हैं। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है। हालांकि, फॉर्म में होने के बावजूद कई बड़े नाम टीम से बाहर रह गए हैं। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को इस बार स्क्वॉड में जगह नहीं मिल सकी।
मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर चयनकर्ताओं की नजर से दूर रह गए हैं। शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार लय हासिल की थी और कई महत्वपूर्ण विकेट भी लिए थे। इसके बावजूद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में मौका नहीं मिला। शमी ने आखिरी बार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे मैच खेला था। उम्मीद थी कि उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इस बार भी उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।
अक्षर पटेल हर फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन, फिर भी बाहर
भारत के भरोसेमंद ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिल सकी है। अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में उनकी उपयोगिता टीम के लिए काफी अहम साबित हुई है। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें इस बार वनडे टीम में नहीं चुना। यह फैसला निश्चित रूप से कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला रहा है, क्योंकि भारतीय परिस्थितियों में अक्षर काफी खतरनाक माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
वरुण चक्रवर्ती स्पिन का मास्टरमाइंड भी स्क्वॉड से बाहर
रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। वरुण ने सिर्फ चार वनडे मैचों में 10 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया है। उनके स्पिन और वेरिएशन भारतीय पिचों पर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे। हाल के महीनों में भी उन्होंने अच्छी फॉर्म का प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत की वनडे में वापसी, केएल राहुल संभालेंगे कमान
मोहम्मद सिराज बुमराह के आराम के बावजूद नहीं मिला मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। माना जा रहा था कि बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जाएगा। सिराज ने जब भी भारत के लिए खेला है, अपनी तेज गेंदबाजी से लगातार प्रभाव छोड़ा है। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें इस बार टीम में शामिल नहीं किया। यह फैसला भी क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा है।
Players ignored in india odi squad against south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMएग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 07:19 PM‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














