- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand T20 World Cup Final Cricket Lovers Havan Puja In Kashi For India Victory
T20 वर्ल्ड कप से पहले देश भर में हो रहा हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए लोग कर रहे प्रार्थना
Ind vs NZ Final: काशी में टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला

T20 वर्ल्ड कप से पहले देश भर में हो रहा हवन-पूजन (Image- Social Media)
Varanasi News: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है और लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मनगरी काशी में टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे।
एक क्रिकेट प्रशंसक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मैच है। भारतीय टीम अच्छा खेले, इसके लिए अस्सी घाट पर विशेष हवन और प्रार्थना की ताकि हमारी टीम विश्व कप जीते। हम लोगों ने प्रार्थना की कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और बॉलर अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप घर लाएं।”
टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन
दूसरे क्रिकेट प्रेमी ने कहा, ” भारतीय टीम इस बार बहुत अच्छा खेल रही है। मैं चाहता हूं कि भारत इसी तरह खेलता रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। हम लोगों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और जीत के लिए हवन-पूजन किया है। ”
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड तोड़ेगा भारत के वर्ल्ड कप जीतने का सपना? वो 3 कारण जो बनाते हैं कीवियों को खिताब जीतने का दावेदार
रनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
IND vs NZ: काली नहीं लाल मिट्टी की पिच पर होगा खिताबी मुकाबला! टीम इंडिया के लिए बिछाया जा चुका है जीत का जाल?
IND vs NZ Final Weather Report: अहमदाबाद में रविवार को कैसा रहेगा मौसम, बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच?
वहीं, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है। मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- रनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
भारतीय टीमः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड टीमः टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी। -एजेंसी इनपुट के साथ
India vs new zealand t20 world cup final cricket lovers havan puja in kashi for india victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इधर देश भर में बढ़ रही गर्मी…उधर UP में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड देख लोग हैरान, बोले- हम तो AC चला रहे
Mar 08, 2026 | 12:38 PMमुंबई लोकल में विदेशी यात्री का डांस वायरल, यात्रियों ने भी साथ देकर बना दिया यादगार पल
Mar 08, 2026 | 12:37 PM‘हम पीछा करेंगे और मार डालेंगे’, अमेरिका के युद्ध मंत्री ने ईरान की दी खुली धमकी, कहा- अमेरिकियों का खून…
Mar 08, 2026 | 12:36 PMमोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, हाथों में हाथ डालकर की एंट्री
Mar 08, 2026 | 12:35 PMहाईटेक हुई पुलिस भर्ती! गड़चिरोली में चीटिंग नामुमकिन, RFID और प्रिज्म तकनीक ने उड़ाए होश
Mar 08, 2026 | 12:28 PMअमेरिका-इजराइल की नई रणनीति: ईरान के परमाणु ठिकानों में घुसकर यूरेनियम जब्त करने का बड़ा प्लान
Mar 08, 2026 | 12:28 PMमुंबई में अतिक्रमण हटाने गई बीएमसी टीम पर हमला, कांदिवली में अधिकारियों को मॉल में छिपकर बचानी पड़ी जान
Mar 08, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM














