
मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीत के साथ शुरुआत किया। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 विकेटों से जीत हासिल की। इस जीत में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनके शानदार गेंदबाजी के बदौलत की बांग्लादेश 228 रनों पर सिमट गई। शमी की आईसीसी टूर्नामेंट में वापसी की पीयूष चावला ने सराहना की है।
पीयूष चावला ने कहा कि जब भी मोहम्मद शमी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलता है, तो वह एक अलग गेंदबाज नजर आते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट और मोहम्मद शमी – यह एक बेहतरीन प्रेम कहानी है। वह चोट से वापस आ रहे हैं और हाल ही में बाइलैटरल सीरीज में वह थोड़े खराब दिखे, लेकिन सकारात्मक संकेत यह था कि वह अपने ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। आज वह काफी बेहतर दिखे। आईसीसी इवेंट में हमेशा से बेहतर दिखते हैं।
दुबई में पांच विकेट लेने के साथ ही शमी आईसीसी वनडे इवेंट्स में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जहीर खान (59 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है। मोहम्मद शमी का अब आईसीसी टूर्नामेंट्स में 60 विकेट हो गया है। इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए।
वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 200 विकेट पूरा करने वाले पहले भारतीय बने। अब उनके नाम वनडे में 202 विकेट हो गया है। 34 वर्षीय शमी 200 पुरुष वनडे विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बन गए है। वह पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक की बराबरी कर ली है। जिन्होंने 104 मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 102 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा वह गेंद फेंकने के मामले में 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज गेंदबाज है। इस मामले में शमी ने स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क ने 5240 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं शमी ने 5126 गेंदों में यह कारनामा किया।
| खिलाड़ी | गेंदें | विकेट |
|---|---|---|
| मोहम्मद शमी | 5126 | 200 |
| मिशेल स्टार्क | 5240 | 200 |
| सकलैन मुश्ताक | 5451 | 200 |
| ब्रेट ली | 5640 | 200 |
| ट्रेंट बोल्ट | 5783 | 200 |
| वकार यूनिस | 5883 | 200 |
चावला ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि हम अब तक शामी को 100 प्रतिशत रूप में नहीं देख पाए हैं, लेकिन यह पांच विकेट की हैट्रिक निश्चित रूप से उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। परिस्थितियों का आकलन करना महत्वपूर्ण है और शमी जानते हैं कब कहां गेंदबाजी करनी है। वह लगातार छह से आठ मीटर के दायरे में गेंद डालते रहे, जिससे उन्हें मूवमेंट मिलता रहा। यही कारण था कि वह नई गेंद के साथ जल्दी विकेट लेने में सफल रहे।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चोट के कारण 14 महीने के बाद वापसी की है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद उनके एडी का ऑपरेशन हुआ था। 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे एक साल से अधिक समय तक खेल से बाहर रहे। टखने की चोट के कारण लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के बाद 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए 4 मुकाबले खेला।






