-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yed Mushtaq Ali 2025 Puducherry Beat Bengal Gujarat Himachal Match Highlights Mohammed Shami
मोहम्मद शमी के खिलाफ जयंत यादव ने दिखाया दम, अभिमन्यु ईश्वरन की टीम को मिली करारी हार
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mohammed Shami: पुडुचेरी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल को 81 रन से हराया। स्पिनर जयंत यादव और सिदक सिंह ने तेज गेंदबाज शमी को पीछे छोड़ते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया।

मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के ग्रुप सी मैच में पुडुचेरी ने बंगाल को 81 रन से हरा दिया। स्पिनर जयंत यादव और सिदक सिंह ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ते हुए क्रमशः चार और तीन विकेट झटके। जयंत यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
बंगाल की फील्डिंग और पुडुचेरी की बल्लेबाजी
पहले फील्डिंग करने का फैसला करने वाली बंगाल ने पुडुचेरी को 177 रन पर पांच विकेट पर रोक दिया। अनुभवी शमी ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें ऑफ़ स्पिनर ऋतिक चटर्जी का साथ मिला, जिन्होंने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज आकाश दीप इस मैच में विकेट लेने में सफल नहीं हो सके। पुडुचेरी की ओर से कप्तान अमन खान ने 40 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। जशवंत श्रीराम ने 45 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया।
जयंत और सिदक की गेंदबाजी ने बंगाल को किया ढेर
178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम महज 13.5 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान जयंत यादव ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सिदक सिंह ने तीन ओवर में सिर्फ नौ रन खर्च करके तीन विकेट झटके। इसके अलावा आदिल अयूब टुंडा और अमन खान ने एक-एक विकेट लिए। बंगाल की तरफ से करण लाल ने 23 गेंदों में 40 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन क्रमशः 11 और 12 रन ही जोड़ पाए। बाकी सभी बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का अनोखा कारनामा! T20 में किया बड़ा धमाका, कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है ऐसा
एक और रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को सिर्फ एक विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने आठ विकेट पर 193 रन बनाए। मृदुल सुरोच 48 गेंद में 88 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि इनेश महाजन और आकाश वशिष्ठ ने क्रमशः 36 और 49 रन जोड़े। गुजरात की ओर से हर्षल पटेल, अर्जन नागवासवाला और जपगन्या भट्ट ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में गुजरात ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। कप्तान उर्विल पटेल ने 39 रन, आर्य देसाई ने 37 रन और सौरभ चौहान ने 35 रन बनाए। हिमाचल के लिए मृदुल सुरोच ने 45 रन देकर तीन विकेट झटके।
Yed mushtaq ali 2025 puducherry beat bengal gujarat himachal match highlights mohammed shami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Jul 09, 2026 | 01:50 PMFirst Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Jul 09, 2026 | 01:50 PMनकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
Jul 09, 2026 | 01:44 PMकॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
Jul 09, 2026 | 01:44 PM7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM













