Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?

Will Mohsin Naqvi Come for IPL 2026: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के भारत की संभावना पर चर्चा जोर पकड़ रही है। 30 और 31 मई को आईसीसी बोर्ड की बैठक अहमदाबाद में होने वाली है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 16, 2026 | 04:15 PM

IPL 2026 के फाइनल में भारत आ सकते हैं मोहसिन नकवी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

ICC Board meeting Ahmedabad: IPL 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से खेल जगत का बाजार गर्म होता हुआ दिख रहा है। चर्चा इस बात पर जोर पकड़ रही है कि क्या वो आईपीएल 2026 में भारत आएंगे या फिर नहीं। ये सवाल क्यों खड़ा हो रहा है आइए एक नजर इस पर डालते हैं। इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते चल रहे हैं। इसी बीच आईसीसी की प्रमुख बैठकों का आयोजन भी भारत के अहमदाबाद में ही होना है। ऐसे में फिर पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के भारत आने को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

दरअसल, 21 मई को ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव्स (CEC) की वर्चुअल बैठक होनी तय है। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड की बैठक आमने-सामने होंगी। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला भी 31 मई को ही अहमदाबाद में खेला जाना है। यही कारण है कि इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

मोहसिन नकवी IPL 2026 के फाइनल में आएंगे?

अब आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में मोहसिन नकवी का आना इसलिए संभव माना जा रहा है क्योंकि वो मौजूदा वक्त में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन हैं और इस नाते उनका मीटिंग में आना सामान्य सी बात मानी जाएगी। दूसरी तरफ इस वक्त भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भी खराब चल रहे हैं और इस कारण से नकवी की भारत यात्रा पर आशंका भी जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी ऋतुराज की सेना! CSK की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल, जानें किसे हुआ फायदा

IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट

16.44 रन रेट, ट्रिपल-डबल और 1 सेंचुरी, क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान, 822 रनों की पारी ने मचाया तहलका

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल

यदि पाकिस्तानी मीडिया की बात करें तो वहां कहा जा रहा है कि मोहसिन नकवी को आईपीएल 2026 में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण भी मिल चुका है। हालांकि अभी तक पाकिस्तानी मीडिया के इस बड़े दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलतब है कि मोहसिन नकवी सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में सिर्फ चेयरमैन ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल में अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ये ही सब कारण है कि कई लोग मान रहे हैं वो IPL 2026 के फाइनल में भी आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान के रिश्तों में ज्यादा तनाव उत्पन्न हुआ। इसके बाद एशिया कप 2025 ट्रॉफी विवाद से रिश्तों को और ज्यादा खराब कर दिया। अब अहमदाबाद में होने वाली बैठक आईसीसी की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन दोनों देशों के बीच खराब रिश्ते इस बैठक को काफी संवेदनशील मुद्दा बना सकते हैं। ऐसे में सबकी नजरें इस बैठक पर टिकी हुई हैं कि मोहसिन नकवी भारत आते हैं या किसी प्रतिनिधी को भारत भेजते हैं।

Pcb chief mohsin naqvi likely to attend 2026 ipl final icc board meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 03:53 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.