-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Warns Acc Chief Mohsin Naqvi Of Escalation In Email Over Asia Cup Trophy Handover
एशिया कप ट्रॉफी विवाद में नया मोड़! BCCI ने ACC चीफ को भेजा मेल, मोहसिन नकवी की अब खैर नहीं
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Asia Cup Trophy Controversy: सितंबर 2025 में खेले गए एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बावजूब भारत को ट्रॉफी नहीं मिल पाई। उस वक्त ACC चीफ मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से इनकार कर दिया था।

मोहसनि नकवी और मिथुन मन्हास (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Final, IND vs PAK: सितंबर 2025 में हुए एशिया कप टूर्नामेंट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी विवाद उस वक्त खड़ा हो गया जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। टीम इंडिया का यह फैसला क्रिकेट जगत में सुर्खियों में छा गया और अब यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।
एशिया कप ट्रॉफी पर बढ़ा विवाद
फाइनल मुकाबले के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू हुई, तो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मंच पर पहुंचे। हालांकि, भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ACC के किसी अन्य अधिकारी से ट्रॉफी लेने के लिए तैयार थे, लेकिन नकवी खुद यह सम्मान देना चाहते थे। हालात ऐसे बने कि बिना किसी औपचारिक सेरेमनी के कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया। बाद में नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ लेकर मंच से उतर गए और उन्हें ACC मुख्यालय में रखवा दिया।
BCCI ने ACC को भेजा ईमेल, दी कड़ी चेतावनी
अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी को ईमेल भेजकर ट्रॉफी भारत को सौंपने की मांग की है। BCCI ने अपने मेल में साफ चेतावनी दी है कि अगर ACC की ओर से जवाब नहीं आया, तो यह मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) तक पहुंचाया जाएगा। BCCI का रुख अब सख्त माना जा रहा है, क्योंकि बोर्ड का मानना है कि भारत को ट्रॉफी न देना खेल की भावना के खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर को सिर्फ 80 सेकेंड में किया ढेर, भारत ने जीती MMA की एशियन चैंपियनशिप
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
मैदान पर भी दिखी तनातनी
एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तनाव खुलकर नजर आया। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से भी परहेज किया। वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैचों के दौरान कई बार ‘6-0’ के इशारे किए, जो उनके फर्जी दावे से जुड़े थे कि “ऑपरेशन सिंदूर” में पाकिस्तान ने भारत के छह फाइटर जेट गिराए थे।
ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज की तैयारी में जुटे स्टीव स्मिथ, स्ट्रेंथ टेस्ट के नतीजे रहे शानदार
भारत ने पाकिस्तान के लगातार तीन मुकाबलों में दी थी शिकस्त
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार भिड़ंत हुई, और तीनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की। इन जीतों ने जहां टीम इंडिया को एशिया कप चैंपियन बनाया, वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों और फैन्स के बीच निराशा और गुस्सा साफ झलकने लगा। अब, जब BCCI ने ACC से औपचारिक तौर पर जवाब मांगा है, तो देखना होगा कि यह विवाद सुलझता है या क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद जन्म लेता है।
Bcci warns acc chief mohsin naqvi of escalation in email over asia cup trophy handover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
Jul 26, 2026 | 09:14 PMHigh Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Jul 26, 2026 | 09:07 PMतेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
Jul 26, 2026 | 09:02 PMचुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Jul 26, 2026 | 08:44 PMCWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














