IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल

MI vs PBKS: धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। उन्होंने 33 गेंद में 75 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।
mumbai indians beat punjab kings by 6 wickets
तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

IPL 2026 MI vs PBKS 58th Match Highlight: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्ग ने एमआई के सामने 201 का टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 6 विकेट व 1 गेंद शेष रहते पंजाब किंग्स के द्वारा दिए गए स्कोर को हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए इस जीत में बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

तिलक ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजी की जमकर ली खबर

धर्मशाला में MI की इस खास जीत का श्रेय तिलक वर्मा को जाता है। एक तरफ जहां निरंतर वक्त के अंतराल में विकेट गिर रहे थे, दूसरी तरफ तिलक वर्मा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड को साथ 61 और विल जैक्स के साथ 56 रन की मैच जीताऊ साझेदारी की। तिलक वर्मा ने मुकाबले में 6 छक्कों व 6 चौको की मदद से 33 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा शुरुआत में रयान रिकल्टन ने 23 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा 25 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड को 20 रन पर अजमतुल्लाह उमरजई ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा तिलक वर्मा के साथ विल जैक्स 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज मार्को यानसेन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 13.80 की इकोनॉमी के साथ 55 रन देकर सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई को 2 विकेट मिले। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल रोहित शर्मा के रूप में 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

प्रभसमिरन ने खेली अर्धशतकीय पारी

पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 6 चौके व 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा। कोनोली ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शशांक सिंह भी 2 रन बनाकर कार्बिन बॉस का शिकार बने, लेकिन अंत में अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से कुछ तूफानी शॉट देखने को मिले। उमरजई ने 17 गेंदों में 4 छक्कों व 2 चौको की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, विश्नु विनोद 15 तो जेवियर बार्टलेट 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज बनाकर सामने आए। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन खर्च कर पंजाब किंग्स के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, शुरुआत में दीपक चाहर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कार्बिन बॉश और राज बावा को 1-1 विकेट मिला। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में विकेटलेस गए। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com