-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pcb Appoints Michael Smith New Batting Coach Pakistan Cricket Team
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: सृष्टि मौर्य
Pakistan Batting Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगातार खराब बल्लेबाजी से जूझ रही अपनी टीम सुधारने के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्मिथ को 2 साल के लिए नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

माइकल स्मिथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Michael Smith Appointed As Pakistan’s New Batting Coach: लगातार खराब बल्लेबाजी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पुरुष टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है। 46 वर्षीय स्मिथ अगले दो वर्षों तक पाकिस्तान की टेस्ट और सीमित ओवरों की दोनों टीमों के साथ काम करेंगे। बोर्ड ने 4 अगस्त यानी आज उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
क्या टीम प्रदर्शन में आएगा सुधार?
माइकल स्मिथ मौजूदा समय में वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद पाकिस्तान टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। वो इंग्लैंड के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम का हिस्सा बनेंगे। पीसीबी को उम्मीद है कि उनका अनुभव पाकिस्तान की बल्लेबाजी को नई दिशा देगा और टीम के प्रदर्शन में सुधार लाएगा। पीसीबी ने उन्हें नियमित कोच बनाकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज असद शफीक की जगह सौंपी है, जो अब तक टीम के साथ अंतरिम बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे।
घरेलू क्रिकेट और कोचिंग करियर
माइकल स्मिथ का घरेलू क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने 2003 से 2013 के बीच 89 फर्स्ट क्लास, 72 लिस्ट-ए और 16 T20 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 7,029 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
कोचिंग के क्षेत्र में भी स्मिथ के पास अच्छा अनुभव है। उनके पास लेवल-4 कोचिंग क्वालिफिकेशन है, जिसे क्रिकेट कोचिंग का सबसे उच्च प्रमाणपत्र माना जाता है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की तीन फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।
इसके अलावा स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेन्स और क्रिकेट तस्मानिया के साथ बैटिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं। कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की केजेडएन इनलैंड और ईस्टर्न प्रोविंस टीमों के साथ भी काम किया है।
यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
माइकल स्मिथ के सामने बड़ी चुनौती
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने माइकल स्मिथ को दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही है। हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में टीम की कमजोर बल्लेबाजी और लगातार हार ने बोर्ड को बदलाव करने के लिए मजबूर किया।
अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से माइकल स्मिथ के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के बल्लेबाजों का आत्मविश्वास वापस लौटाना और टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना होगी।
Pcb appoints michael smith new batting coach pakistan cricket team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














