-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mrunal Thakur Ai Deepfake Legal Warning Reacts To Use Of Her Face And Identity
मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
- Written By: यति सिंह
Mrunal Thakur AI Deepfake News: मृणाल ठाकुर ने एआई डीपफेक और अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सीधा कानूनी एक्शन लेने की बात कही।

मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mrunal Thakur AI Deepfake Legal Warning: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के बढ़ते गलत उपयोग और डीपफेक वीडियोज के बढ़ते मामलों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी आवाज उठाई है। अपनी पहचान और चेहरे से छेड़छाड़ कर बनाए जा रहे फर्जी कंटेंट को लेकर उन्होंने गहरा गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी अनुमति के बिना उनके चेहरे का उपयोग गैर-कानूनी है। यदि इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो वे बिना किसी ढील के सीधे कानूनी कदम उठाएंगी।
मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि उनकी पहचान या चेहरे का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना और उसे इंटरनेट पर फैलाना पूरी तरह से गैर-कानूनी और असहनीय है। मृणाल ने फर्जी वीडियो बनाने और शेयर करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे मेरी ओर से फौरन रोकने का आखिरी और औपचारिक नोटिस समझा जाए। अगर भविष्य में भी उनकी पहचान का कोई गलत उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज भी उठा चुके हैं आवाज
ग्लैमर वर्ल्ड में डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बड़े भारतीय कलाकार अपनी इमेज और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर आवाज उठा चुके हैं। कई सितारों ने अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सीधे कोर्ट का रुख किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
Spider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी बरकरार विजय का क्रेज, ताबड़तोड़ कमाई जारी
इस फेहरिस्त में अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी अभिनेताओं ने डिजिटल मंचों पर कलाकारों की निजता और पहचान की सुरक्षा पर बार-बार जोर दिया है।
बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर हाल ही में ‘डकैत’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। फिलहाल वे फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बन रही भव्य एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ में काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
इस महत्वाकांक्षी सिनेमा प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को साल 2027 के दिसंबर महीने तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
Mrunal thakur ai deepfake legal warning reacts to use of her face and identity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
Aug 04, 2026 | 12:21 PMदेखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
Aug 04, 2026 | 12:20 PMआगरा में ऑनर किलिंग: बेटी ने आईटीबीपी जवान से किया प्रेम विवाह तो पिता ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 12:16 PMनासिक के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा! केंद्र सरकार की नई पहल, पूर्व छात्र और नागरिक सीधे कर सकेंगे मदद
Aug 04, 2026 | 12:15 PMप्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
Aug 04, 2026 | 12:13 PMBreastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Aug 04, 2026 | 12:05 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














