-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T Dilip India Fielding Coach Tenure Ends Rohit Sharma Emotional Post
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
- Written By: सृष्टि मौर्य
T Dilip India Fielding Coach: भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का 5 साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। इस मौके पर कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें पर्दे के पीछे का असली हीरो बताते हुए भावुक संदेश लिखा।

टी दिलीप (सोर्स- सोशल मीडिया)
T Dilip Tenure As India Fielding Coach Ends: भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का पांच साल लंबा कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। पिछले पांच वर्षों से भारतीय टीम की फील्डिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले टी दिलीप का बीसीसीआई के साथ अनुबंध जिम्बाब्वे दौरे के बाद खत्म हो गया, जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके साथ ही भारतीय टीम के साथ उनका सफल सफर भी समाप्त हो गया।
सोमवार को टी दिलीप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), खिलाड़ियों और पूरे कोचिंग स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने भारतीय टीम के साथ बिताए पांच वर्षों को अपने करियर का बेहद खास समय बताया और इस दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।
कौन बना नया फील्डिंग कोच?
अब टी दिलीप की जगह सुभदीप घोष भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच होंगे। सुभदीप इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंडिया-ए के साथ फील्डिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं। भारतीय पुरुष टीम के साथ उनकी पहली बड़ी परीक्षा 15 अगस्त से श्रीलंका के गॉल में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जहां उनसे टीम की फील्डिंग को और बेहतर बनाने की उम्मीद रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के समय में भारतीय टीम की फील्डिंग में हुई कुछ गलतियों के बाद बीसीसीआई ने टी दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि उनके कार्यकाल को भारतीय टीम की फील्डिंग संस्कृति में बड़े बदलाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
रोहित शर्मा का भावुक संदेश
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी दिलीप के विदाई संदेश पर भावुक प्रतिक्रिया दी। रोहित ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक खास पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘आप एक लीजेंड हैं दिलीप गुरु। आपने टीम के भीतर जादू बिखेरा है और आप पर्दे के पीछे मेहनत करने वाले असली वर्कहॉर्स हैं। आगे के भविष्य के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं।’ रोहित के इस संदेश को सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों ने भी काफी सराहा।
रोहित शर्मा और टी दिलीप (सोर्स- सोशल मीडिया)
टी दिलीप के बड़े योगदान
टी दिलीप के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी मौजूदगी में टीम इंडिया ने 2024 और 2026 का T20 विश्व कप जीता। इसके अलावा भारत ने 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। एशिया कप 2023 और 2025 में भी भारतीय टीम चैंपियन बनी। इस दौरान टीम की फील्डिंग में लगातार सुधार देखने को मिला और खिलाड़ियों ने मैदान पर कई यादगार प्रदर्शन किए।
यह भी पढ़ें- J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
टी दिलीप के कार्यकाल की सबसे चर्चित पहल मैच के बाद खिलाड़ियों को दिया जाने वाला ‘फील्डिंग मेडल’ रहा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ये मेडल हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान, उनका उत्साह और इस सम्मान को मिलने वाली अहमियत उनकी सबसे खूबसूरत यादों में शामिल रहेगी। उनका मानना है कि इस पहल ने भारतीय टीम के भीतर फील्डिंग को लेकर नई प्रतिस्पर्धा और बेहतर संस्कृति विकसित की।
T dilip india fielding coach tenure ends rohit sharma emotional post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
Aug 04, 2026 | 08:21 AMटी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
Aug 04, 2026 | 08:21 AMUP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
Aug 04, 2026 | 08:12 AMUP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Aug 04, 2026 | 08:09 AMRashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Aug 04, 2026 | 08:08 AMदेश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMलाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
Aug 04, 2026 | 07:56 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














