-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Rahli Broken Bridge Viral Video School Girls Risk Life Crossing River
सागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Sagar News : रहली में क्षतिग्रस्त पुलिया से बहते पानी के बीच स्कूल जाती छात्राओं का वीडियो वायरल हुआ है। प्रशासन ने मामले में वैकल्पिक व्यवस्था और पुलिया निर्माण के निर्देश दिए हैं।

जान जोखिम में डालकर स्कूल जातीं छात्राएं (फोटो सोर्स- नवभारत)
Rahli Broken Bridge Viral Video: सागर जिले के रहली क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां बारिश के बीच स्कूली छात्राएं बहते पानी में जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुलिया पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत बेरखेरी कलां की कोपरा नदी पर बनी पुलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में ग्रामीण छात्राओं का हाथ पकड़कर उन्हें बहते पानी के बीच सुरक्षित निकालते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लंबे समय से क्षतिग्रस्त है पुलिया
जानकारी के अनुसार, मामला रहली जनपद की ग्राम पंचायत बेरखेरी कलां का है। यहां कोपरा नदी पर बनी पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पुलिया पार करना और अधिक खतरनाक हो गया है। इसके बावजूद बेरखेरी कलां और चेनपुरा गांव के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
ग्रामीणों के सहारे पार कर रही हैं छात्राएं
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण छात्राओं का हाथ पकड़कर उन्हें एक-एक कर बहते पानी के बीच पुलिया पार करा रहे हैं। जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह दृश्य अभिभावकों की चिंता बढ़ाने के साथ ही प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
तीन किलोमीटर लंबा है वैकल्पिक रास्ता
ग्रामीणों के मुताबिक गांव तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग मौजूद है, लेकिन अधिक दूरी और असुविधा के कारण अधिकांश लोग इसी क्षतिग्रस्त पुलिया का इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि पुलिया का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने उपयंत्री को मौके पर भेजकर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षतिग्रस्त पुलिया के शीघ्र निर्माण के लिए संबंधित एजेंसी से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें : भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’
ग्रामीणों ने की जल्द निर्माण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिया का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, लेकिन ग्रामीणों को अब पुलिया के जल्द निर्माण का इंतजार है।
Sagar rahli broken bridge viral video school girls risk life crossing river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMआप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Aug 08, 2026 | 09:15 AMJana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
Aug 08, 2026 | 09:14 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














