-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Anganwadi Nutrition Scheme Take Home Ration New Menu November 2026
बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
- Written By: अंकिता पटेल
Anganwadi Nutrition Scheme: नासिक में आंगनवाड़ी टेक-होम राशन योजना के मेनू में वेज पुलाव और मल्टीग्रेन पौष्टिक पफ शामिल किए गए हैं। नया पोषण आहार नवंबर-दिसंबर 2026 से वितरित होगा।

नासिक, आंगनवाड़ी, टेक-होम राशन, सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Revised Take Home Ration: नासिक जिले में आंगनवाड़ी के माध्यम से दिए जाने वाले ‘टेक-होम राशन’ योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के उद्देश्य से मेनू में ‘वेज पुलाव’ और ‘मल्टीग्रेन पौष्टिक पफ’ जैसी नई रेसिपी शामिल की गई है। यह नया और सुधारित पोषण आहार नवंबर और दिसंबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।
कुपोषण में कमी आने की उम्मीद, प्रयासों को मिलेगा बल
राज्य में कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। पिछले तीन वर्षों में कुपोषण के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। नए और स्वादिष्ट व्यंजनों के शामिल होने से लाभार्थी इस आहार को अधिक रुचि से स्वीकार करेंगे, जिससे कुपोषण उन्मूलन के प्रयासों को और बल मिलेगा।
कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर
इन बदलावों के चलते लाभार्थियों को अब अधिक पौष्टिक आहार मिलेगा। सभी नए व्यंजनों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक कैलोरी, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलन रखा गया है। पोषण मूल्यों के साथ-साथ अब भोजन के स्वाद को भी प्राथमिकता दी गई है। विशेष बात यह है कि खिचड़ी के साथ अलग से मसाले का पैकेट देने की योजना बनाई गई है, जिससे आहार को और अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटील का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
नासिक के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा! केंद्र सरकार की नई पहल, पूर्व छात्र और नागरिक सीधे कर सकेंगे मदद
सरकारी दफ्तर जाने की मजबूरी खत्म? महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया फरमान, बदल गए ये 5 बड़े नियम
अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप
दो नई रेसिपी शामिल
आहार की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए मसाले के पैकेट अलग से दिए जाएंगे, इसके अलावा ‘मल्टीमिक्स सीरियल्स एंड प्रोटीन’ की रेसिपी को बरकरार रखते हुए ‘वेज पुलाव और ‘मल्टीग्रेन पफ’ जैसी दो नई रेसिपी जोड़ी गई है।
यह भी पढ़ें:-नासिक के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा! केंद्र सरकार की नई पहल, पूर्व छात्र और नागरिक सीधे कर सकेंगे मदद
एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत 6 महीने से 3 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आकांक्षी जिलों की किशोरियों के आहार में बदलाव करने से पहले राज्यभर में सर्वेक्षण किया गया। इस फैसले से पहले चिकित्सा अधिकारियों, आहार विशेषज्ञों और विभिन्न विशेषज्ञ संस्थाओं की राय ली गई।
Nashik anganwadi nutrition scheme take home ration new menu november 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
Aug 04, 2026 | 12:38 PMपूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटील का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
Aug 04, 2026 | 12:37 PMसागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल
Aug 04, 2026 | 12:36 PMमेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
Aug 04, 2026 | 12:21 PMदेखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
Aug 04, 2026 | 12:20 PMआगरा में ऑनर किलिंग: बेटी ने आईटीबीपी जवान से किया प्रेम विवाह तो पिता ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 12:16 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













