-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Paras Dogra 32nd Ranji Trophy Century Jammu Kashmir Vs Mumbai
40 साल के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में काटा गदर, ठोका 32वां शतक, जम्मू कश्मीर का है खिलाड़ी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ranji Trophy 2025: जम्मू-कश्मीर के अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह अब टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

पारस डोगरा (फोटो- सोशल मीडिया)
Paras Dogra 100 in Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-डी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर और मुंबई के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल रही है। इस मैच में 40 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने एक बार फिर अपनी क्लासिक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए पारस ने न केवल टीम को संभाला, बल्कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना 32वां शतक भी पूरा कर लिया। यह उपलब्धि उन्हें रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ले आई है। इस पारी के साथ उन्होंने अजय शर्मा (31 शतक) को पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे आगे सिर्फ महान बल्लेबाज वसीम जाफर (40 शतक) हैं।
संकट में चमके पारस डोगरा
जम्मू-कश्मीर की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ दो रन के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे और शुरुआती झटकों से उबरने के लिए जूझ रही थी। इसी मुश्किल घड़ी में पारस डोगरा मैदान पर उतरे। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 30 रन ही जुड़े थे कि तीसरा विकेट भी गिर गया। मगर डोगरा ने अनुभव और संयम का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को संकट से निकाला। उन्होंने अब्दुल समद के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 94 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिसने पारी को स्थिरता दी।
अब्दुल समद 44 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पारस डोगरा ने एक छोर मजबूती से थामे रखा। उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए रन बनाते रहे। दिन के खेल खत्म होने तक वे 112 रन बनाकर नाबाद थे। उनकी यह शानदार पारी जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद अहम साबित हुई क्योंकि टीम ने 7 विकेट पर 273 रन बनाकर मुंबई के 386 रन के जवाब में संघर्ष जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
पारस डोगरा की यह पारी केवल टीम के लिए नहीं, बल्कि उनके करियर के लिए भी ऐतिहासिक रही। रणजी ट्रॉफी में अब उनके नाम 32 शतक हो चुके हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें एक बार फिर भारतीय घरेलू क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार कर दिया है। पारस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू 2001-02 सीजन में हिमाचल प्रदेश की ओर से किया था। लंबे समय तक वे हिमाचल के लिए रन मशीन रहे, बाद में उन्होंने पुडुचेरी का रुख किया और अब जम्मू-कश्मीर की ओर से खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और टी20 के बाद अब नए फॉर्मेट की होगी शुरुआत, कर दिया गया है ऐलान
पारस डोगरा अब तक 9,500 से अधिक फर्स्ट क्लास रन बना चुके हैं, जबकि उनसे आगे वसीम जाफर हैं, जिन्होंने 12,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी पारस की फिटनेस और निरंतरता काबिले-तारीफ है। उनकी यह पारी एक बार फिर साबित करती है कि अनुभव और धैर्य के आगे कोई भी स्थिति कठिन नहीं होती। रणजी ट्रॉफी में उनका यह प्रदर्शन आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है।
Paras dogra 32nd ranji trophy century jammu kashmir vs mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














