Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pak vs SA: दूसरी पारी में पाकिस्तान का शीर्ष क्रम फ्लॉप, साउथ अफ्रीका की पकड़ हुई मजबूत

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच रावलपिंडी टेस्ट में रोमांच जारी है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने संभाली पारी, जबकि दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 71 रन की बढ़त मिली।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 22, 2025 | 08:22 PM

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी टेस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan vs South Africa: रावलपिंडी में खेले जा रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेजबान टीम ने दूसरी पारी में बेहद धीमी शुरुआत की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने चार महत्वपूर्ण विकेट सिर्फ 60 रनों पर गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने मोर्चा संभाल लिया और पारी को स्थिरता दी। स्टंप्स तक पाकिस्तान ने 94 रन बना लिए थे और उसे 23 रनों की मामूली बढ़त हासिल हो गई थी।

बाबर और रिजवान ने थामी पाकिस्तान की डगमगाती पारी

दूसरी पारी की शुरुआत में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह असफल रहे। इमाम-उल-हक 9 रन, अब्दुल्ला शफीक 6 रन, कप्तान शान मसूद 0 और सऊद शकील 11 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय टीम का स्कोर 60 पर चार विकेट था और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की पारी जल्द सिमट जाएगी। मगर बाबर आजम और रिजवान ने संयम दिखाते हुए पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर दिन का बचा समय बिना किसी नुकसान के पूरा किया। बाबर आजम 49 रन और रिजवान 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों के बीच अब तक 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है और चौथे दिन टीम की उम्मीदें इन्हीं दो बल्लेबाजों पर टिकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में निचले क्रम का जलवा

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 404 रन पर समाप्त हुई। टीम ने अपने 8 विकेट 235 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नौवें विकेट के लिए सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज के बीच 71 रनों की अहम साझेदारी हुई। महाराज 30 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद मुथुसामी और कगिसो रबाडा ने आखिरी विकेट के लिए 98 रन जोड़ डाले। रबाडा ने सिर्फ 61 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि मुथुसामी 89 रन पर नाबाद रहे। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 76 और टोनी डे जॉर्जी ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 71 रन की बढ़त हासिल की।

पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद का अर्धशतक

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 333 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 87 रन, सऊद शकील ने 66 रन, अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन और सलमान अली आगा ने 45 रन जोड़े थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे टीम के लिए ऐतिहासिक रहा ये मैच, 12 साल बाद घर पर जीता टेस्ट मुकाबला

अब मुकाबला पूरी तरह संतुलित नजर आ रहा है। पाकिस्तान की नजरें चौथे दिन बड़ी साझेदारी पर होंगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द पाकिस्तान की पारी समेट दे। अगले दिन का खेल दोनों टीमों की किस्मत तय कर सकता है।

एजेंसी इनपुट के साथ 

Pakistans top order flops second innings south africa gains a foothold

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2025 | 08:22 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • South Africa Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट दौरे के लिए रवाना, कल्याण-डोंबिवली के 7 खिलाड़ी शामिल

2

ZIM vs AFG Test: जिम्बाब्वे टीम के लिए ऐतिहासिक रहा ये मैच, 12 साल बाद घर पर जीता टेस्ट मुकाबला

3

IND W vs NZ W: सेमीफाइनल में होगी कांटे की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखे मुकाबला

4

सरफराज खान पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की विवादास्पद टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.