Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND W vs NZ W: सेमीफाइनल में होगी कांटे की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखे मुकाबला

India women vs New Zealand Women: 23 अक्टूबर को भारतीय महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Oct 22, 2025 | 06:39 PM

भारत और न्यूजीलैंड महिला टीम की खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ODI World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में 23 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम होगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अपने-अपने सेमीफाइनल की जगह पक्की कर ली है। चौथी टीम के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच जोरदार जंग होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करेगी।

मुकाबले का समय, स्थान और प्रसारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, फैंस JioTV और वेबसाइट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मुकाबला देख सकते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 57 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने 34 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम इंडिया ने 22 मैचों में जीत हासिल की। एक मैच टाई रहा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं और इस बार भी फैंस को उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने को मिलेगा। इससे पहले के रिकॉर्ड और दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए, यह मैच टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक और निर्णायक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। भारतीय टीम अपने घरेलू माहौल का लाभ उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड अपनी मजबूत रणनीति के साथ मैच में दबदबा बनाने उतरेगी।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs NZ 4th T20I Weather: चौथे T20 पर बारिश का साया या खिलेगी धूप? विशाखापत्तनम से आया मौसम का ताजा अपडेट

DC vs GG: दिल्ली के काम नहीं आई निकी की विस्फोटक बल्लेबाजी, रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 3 रन से दर्ज की जीत

IND vs NZ 4th T20 Pitch: वाइजैग में रनों की बारिश या विकेटों का पतझड़? जानें चौथे टी20 में पिच का मिजाज

संजू सैमसन की छुट्टी तय? खराब फॉर्म पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता!

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

 न्यूजीलैंड महिला टीम का स्क्वॉड: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, सोफी डिवाइन (कप्तान), अमेलिया केर, ब्रुक हॉलिडे, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ब्री इलिंग, ईडन कार्सन, ली ताहुहू, हन्ना रोवे, पॉली इंगलिस और बेला जेम्स।

भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और उमा छेत्री।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर/अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टेस्ट डेब्यू, 38 साल की उम्र में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, रोजमेरी मैयर।

Complete details india vs new zealand match ind w vs nz w icc womens odi cricket world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2025 | 06:39 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC Women's Cricket Team
  • ICC Women’s Cricket World Cup
  • Indian Women's Cricket Team
  • New Zealand Women's Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.