-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Squad Vs Bangladesh T20 No Babar Rizwan Shaheen In Team
खत्म हुआ बाबर-रिजवान और शाहीन अफरीदी का टी20 करियर! बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं मिली टीम में जगह
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान ने एक साथ अपने तीनों दिग्गज क्रिकेटरों को टीम से बाहर कर दिया है। यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने लिया है। उन्हें लगता है कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी टी20 के लिए फिट नहीं है।

बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम में लगातार बदलाव की वजह से दुनियाभर में बदनाम है। टीम का कभी भी कप्तान बदल जाता है तो कभी कोच, लेकिन इस बार तो हद ही पार हो गई। एक बाद फिर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
दरअसल, पाकिस्तान को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। जहां, एक बाद फिर बाबर, रिजवान और अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया गया है और टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपा गया है। जिससे अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या इन तीनों बड़े खिलाड़ियों का टी20 करियर खत्म हो गया है?
पाकिस्तान को अपनी अगली टी20 सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलनी है, जिसकी शुरुआत 27 मई से हो रही है। पीसीबी ने 21 मई को पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, जिसकी कमान सलमान अली आगा संभाल रहे हैं, जबकि शादाब खान को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान का हेड कोच बनने के बाद माइक हेसन की यह पहली सीरीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
🚨Pakistan has announced the squad for the Home T20IS series against Bangladesh. Babar Azam ❌
Mohammad Rizwan ❌
Shaheen Shah Afridi ❌ Hassan Ali ✅
Sahibzada Farhan ✅
Shadab Khan ✅ How do you rate this squad?#PakvsBan #PakistanCricket pic.twitter.com/D0qGY0Um2K — Nadeem (@cricupdatesonX) May 21, 2025
हालांकि, सवाल यह है कि बाबर, शाहीन और रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर क्यों किया गया? इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ। लेकिन पीसीबी ने अपनी प्रेस रिलीज में जो कहा है, उसके मुताबिक 16 खिलाड़ियों में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनका प्रदर्शन पीएसएल 10 में अच्छा रहा है।
बाबर आजम ने पीएसएल 10 के 10 मैचों में सिर्फ 288 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रिजवान ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 1 शतक के साथ 367 रन बनाए हैं। जबकि, अफरीदी ने 10 मैचों में सिर्फ 11 विकेट लिए हैं।
मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले डर गए दिल्ली के मालिक! स्टेडियम बदलने की कर दी मांग
जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब बाबर, रिजवान और शाहीन को पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर किया गया हो। इससे पहले इसी साल अप्रैल में ये तीनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान और सैम अयूब।
Pakistan squad vs bangladesh t20 no babar rizwan shaheen in team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMपंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला
Jul 11, 2026 | 04:58 PMआगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PMChauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Jul 11, 2026 | 04:56 PMआषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
Jul 11, 2026 | 04:55 PMनागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Jul 11, 2026 | 04:54 PMIIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 11, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














