Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका से हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान भावुक हो गईं। मैच खत्म होते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसके फोटोज वायरल हो रहे हैं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 18, 2026 | 02:56 PM

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PAK vs SA Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से शिकस्त दी। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए आखिरी तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन टीम ने अंततः मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ पाकिस्तान को टूर्नामेंट में एक और बड़ा झटका लगा।

हार के बाद भावुक हुईं कप्तान फातिमा सना

करीबी मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं। मैच समाप्त होने के बाद वह डगआउट में भावुक नजर आईं और रो पड़ीं। फातिमा ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए शानदार पारी खेली थी, लेकिन उनकी मेहनत जीत में नहीं बदल सकी। उनका भावुक फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Fatima Sana has shown great heart and leadership, but she can’t win alone. For Pakistan Women to succeed on the world stage, the entire squad must step up and deliver match-winning performances. Team effort is the only way forward. 😔 pic.twitter.com/RbaCRM9mqm — Parvez Ali (@real_parvezali) June 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा

IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?

IND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी

इकाना में टीम इंडिया का धमाका: ODI में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर रही फ्लॉप

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती छह ओवरों के भीतर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज मरिजाने कैप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार दबाव में नजर आए और टीम का स्कोर एक समय 50 रन पर 8 विकेट हो गया। कई बल्लेबाज बिना बड़ा योगदान दिए पवेलियन लौट गए, जिससे टीम बड़े संकट में फंस गई।

फातिमा और तुबा ने बदली मैच की तस्वीर

जब पाकिस्तान का स्कोर 50 रन पर 8 विकेट था, तब ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम 70-80 रन के भीतर सिमट जाएगी। ऐसे मुश्किल समय में कप्तान फातिमा सना ने जिम्मेदारी संभाली। उन्हें तुबा हसन का शानदार साथ मिला और दोनों ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 71 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की।

यह साझेदारी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए नौवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों में शामिल हो गई। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा

फातिमा सना ने दबाव भरे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं तुबा हसन ने 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। हालांकि यह स्कोर जीत के लिए काफी साबित नहीं हुआ और दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक अंदाज में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Pak vs sa womens t20 world cup 2026 fatima sana breaks down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 02:17 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.