Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

Jasprit Bumrah Injured: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 03, 2026 | 11:51 AM

जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jasprit Bumrah Ruled Out Of Sri Lanka Test Series: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, बुमराह अपने बाएं घुटने की चोट से समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो सके, इसलिए वह श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे। उन्हें यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। बुमराह का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

🚨 JUST IN 🚨 Jasprit Bumrah has been ruled out of the Sri Lanka Tests. He failed to recover from the knee injury sustained during the England ODIs.#SLvsIND pic.twitter.com/q1cNLurTS2 — Cricbuzz (@cricbuzz) August 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी

Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स

102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर

किस खिलाड़ी को मिली जगह?

जसप्रीत बुमराह की जगह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे आकिब नबी को मौका मिला है। जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिछले सीजन में 60 विकेट लिए थे, जबकि पिछले दो रणजी सीजन में उनके नाम कुल 104 विकेट दर्ज हैं।

आकिब हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारत ए टीम का भी हिस्सा थे। वहां उन्होंने दो मुकाबलों में छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है और उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

आकिब नबी का खेल प्रदर्शन

आकिब नबी का घरेलू रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 43 फर्स्ट क्लास मैचों में 18 की औसत से 162 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में 36 मैचों में 56 विकेट उनके नाम हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद लंबे समय से उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

कब और कहां देखे ये मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी। भारतीय फैंस इस सीरीज लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम-

श्रेणी खिलाड़ी
बल्लेबाज शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन
विकेटकीपर केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल
ऑलराउंडर / स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी

Sl vs ind jasprit bumrah ruled out sri lanka tests auqib nabi replacement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 11:51 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Jasprit Bumrah
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.