25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
Abhishek Sharma: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर मैच में 91 गेंदों पर 233 रन ठोककर शानदार वापसी के संकेत दिए।
- Written By: अक्षय साहू
अभिषेक शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Double Century: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगातार खामोश चल रहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए। अभिषेक ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 91 गेंदों पर 233 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 256.04 रहा।
अभिषेक शर्मा ने अमृतसर सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए तरन तारन के खिलाफ यह धमाकेदार पारी खेली। सोशल मीडिया पर अभिषेक की बल्लेबाजी के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह पारी ऐसे समय में आई है जब अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार रनों के लिए जूझते नजर आ रहे थे। हाल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज की तीन पारियों में अभिषेक 3.66 के औसत से सिर्फ 11 रन ही बना पाए।
तरन तारन के खिलाफ धमाकेदार पारी
अभिषेक शर्मा ने तरन तारन के खिलाफ के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 91 गेंदों में 256.04 के स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 शानदार चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जड़े। अभिषेक की बैटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत अमृतसर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में तरन तारन के सामने 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सम्बंधित ख़बरें
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
Duleep Trophy 2026: सेंट्रल जोन की कमान फिर इस खिलाड़ी के हाथ, रिंकू सिंह को भी मिली नई जिम्मेदारी
T20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब पहुंचे जोस बटलर, अब बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 24 रन दूर
ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥 – He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e — Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ रहे थे फ्लॉप
अभिषेक भारतीय टी20 टीम का हिस्सा है, हालांकि उनका प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में काफी निराशाजनक रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों में अभिषेक 26.2 के औसत से 131 रन ही बना पाए थे। वहीं इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैचों की उस सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 24.5 के औसत से 49 रन बनाए। अपने पिछले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
तीनों मैचों में मुजरबानी ने बनाया शिकार
भारतीय टीम मैनेजमेंट अभिषेक के रनों से ज्यादा उनके आउट होने के तरीके को लेकर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों मैचों में उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले मैच में वो वाइड गेंद पर बल्ला चलने के चलते डीप में एक आसान कैच दे बैठे। दूसरे मैच में उन्होंने उठती हुई गेंद पर बल्ला चलाया और बैकवर्ड पॉइंट पर कैच आउट हो गए। इसी तरह तीसरे मैच में अभिषेक ने एंगल के विपरीत जगह बनाने की कोशिश की, बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन लौट गए।
