-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishan Kishan Reacts After Brilliant Comeback Century India Afghanistan 2nd Odi
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ishan Kishan Century: अफगानिस्तान के खिलाफ 125 रन की शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन ने कहा कि लंबे समय बाद भारत के लिए वनडे खेलना गर्व की बात है और वह टीम को लगातार जीत दिलाना चाहते हैं।

ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Statement: भारत ने बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। टीम की इस जीत में ईशान किशन ने बल्ले से अहम योगदान दिया। ईशान ने वनडे फॉर्मेट में अपनी सफल वापसी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह टीम इंडिया की जर्सी में फिर से वनडे क्रिकेट में वापसी कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
79 गेंद में खेली 125 रन की शतकीय पारी
ईशान ने सिर्फ 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। ईशान ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। ईशान और गिल की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 402 रन लगाए।
मुझे गर्व महसूस हो रहा है- ईशान किशन
वनडे टीम में अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए ईशान ने कहा कि भारत का फिर से प्रतिनिधित्व करना किसी भी उपलब्धि से कहीं ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए वीडियो में कहा, “मुझे अभी बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं लंबे समय के बाद यह जर्सी पहन रहा हूं। मैं इस बात से और ज्यादा खुश हूं कि मैं इस टीम का हिस्सा हूं, जहां अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। मैं बस भारत को और मैच जिताने की उम्मीद कर रहा हूं।” ईशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला साल 2023 में खेला था।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
Arms aloft, big smile, celebrations to cherish 🥳 Ishan Kishan, take a bow! 🙇 Updates ▶️ https://t.co/JYJ5l44iJ6#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ishankishan51 pic.twitter.com/bP9vICKnE2 — BCCI (@BCCI) June 17, 2026
ईशान किशन ने कहा कि वह अपने रिकॉर्ड से ज्यादा इस बात पर ध्यान देना चाहते हैं कि टीम की जीत में कैसे योदगान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एथलीट के तौर पर हमारे लिए यह कभी खत्म नहीं होता। हम बस खेलते रहते हैं। इसी वजह से मैं बस अपनी टीम के हर खिलाड़ी की मदद करना चाहता हूं। मेरी चाहत यही है कि हर बार जब मैं इस जर्सी को पहनकर मैदान में उतरूं तो अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।”
ये भी पढ़ें: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैचों की संख्या?
भारत ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए। ईशान की 125 रनों की दमदार पारी के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद, 403 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 232 रन बनाकर ढेर हो गई।
IANS इनपुट के साथ
Ishan kishan reacts after brilliant comeback century india afghanistan 2nd odi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMनितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
Aug 03, 2026 | 10:57 PMSheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
Aug 03, 2026 | 10:54 PMमेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
Aug 03, 2026 | 10:52 PMभगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
Aug 03, 2026 | 10:50 PMट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
Aug 03, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














