-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Orange Cap Sai Sudarshan Shubman Gill Suryakumar Yadav Virat Kohli Ipl 2025
आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचप्स, चार बल्लेबाजों के बीच है कड़ी टक्कर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2025 में अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अब इन दोनों के पीछे आरसीबी और एमआई के दो बल्लेबाज पड़ चुके हैं। ऐसे में ऑरेंज कैप की रेस काफी दिलचस्प होने वाली है।

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप का अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 अपने आखिरी दौर की तरफ है। अभी तक मौजूदा सीजन के कुल 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप की रेस और ज्यादा रोमांचक हो रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान आईपीएल में रुकावट आई थी। अब कई टीमों में नए खिलाड़ी आ चुके हैं। दूसरी तरफ कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
इन सब के बाद एक बार फिर से आईपीएल का रोमांच बढ़ रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों की आंकड़ें भी इधर-उधर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ओरेंज कैप की रेस के बीच एक खिलाड़ी आईपीएल के शेष मुकाबले नहीं खेल पाएगा। वो आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर था।
ऑरेंज कैप में साई सुदर्शन का कब्जा
मौजूदा वक्त में ऑरेंज कैप पर गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन का कब्जा है। उन्होंने इस सीजन में कुल 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 617 रन निकले हैं। वहीं, साई के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले हैं। गुजरात टाइटंस की जीत में ये बल्लेबाज अहम भूमिका निभा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल दूसरे नंबर पर
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। उनके 12 मैचों में कुल 601 रन हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में कुल छह अर्धशतक लगाए हैं। मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने 600 रन नहीं बनाए हैं।
यशस्वी जायसवाल को हुआ घाटा
ऑरेंज कैप में तीसरे नंबर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का कब्जा है। उन्होंने सीजन में 14 मैच में 559 रन बनाए। लेकिन अब उनकी टीम आईपीएल 2025 में अपने सभी मुकाबले खेल चुकी है। ये ही कारण है कि अब उनके रनों में इजाफा होते हुए नहीं दिखाई देगा।
इन बल्लेबाजों के लिए है मौका
ऑरेंज कैप की रेस से यशस्वी जायसवाल के बाहर होने के बाद दो खिलाड़ियों के लिए इसमें कब्जा जमाने का अच्छा मौका है। इस वक्त आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं। वहीं, आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। मुंबई और बेंगलुरु दोनों को अभी मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में इन दोनों के पास ओरेंज कैप में कब्जा जमाने के अच्छा मौका होगा।
जैसा नाम-वैसा काम’, IPL 2025 की सबसे बड़ी खोज बने वैभव सूर्यवंशी
सूर्यकुमार यादव ने 12 मैचों में कुल 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने छोटो-छोटी पारियां खेली हैं। ये ही कारण है कि वो 500 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब हो पाए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली ने आरसीबी के लिए मौजूदा सीजन में कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 505 रन बनाए हैं। शेष मुकाबलों में ये दोनों खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में उपर आ सकते हैं।
Orange cap sai sudarshan shubman gill suryakumar yadav virat kohli ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














