-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Chance To Break Virat Kohli Record Most Fifty Plus Scores At Home T20i India Vs Namibia T20 World Cup 2026
सूर्यकुमार यादव के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, नामीबिया के खिलाफ कप्तान को बनाने होंगे इतने रन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने दमदार शुरुआत की है। नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके पास एक खास रिकॉर्ड बनाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav has chance to break Virat Kohli Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 77 रन के स्कोर तक 6 विकेट गिर गए थे। मुश्किल समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 161 रन तक पहुंच सकी। अब भारत को अपना अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है, जिसमें एक बार फिर सूर्या पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।
सूर्या के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका
सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। यदि सूर्या इस मैच में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं तो वह घर पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारियां खेलने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
फिलहाल सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली दोनों के नाम घर पर टी20 इंटरनेशनल में 14-14 फिफ्टी प्लस पारियां दर्ज हैं। इस सूची में केएल राहुल 12 पारियों के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 10 पारियों के साथ चौथे और ईशान किशन 8 पारियों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
भारत में सबसे ज्यादा 50+ पारी खेलने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी
- विराट कोहली – 14 पारियां
- सूर्यकुमार यादव – 14 पारियां
- केएल राहुल – 12 पारियां
- रोहित शर्मा – 10 पारियां
- ईशान किशन – 8 पारियां
घर पर शानदार रहा है सूर्या का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान का घर पर टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 44 मैचों की 43 पारियों में 39 की औसत से 1404 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक और एक शतक भी देखने को मिला है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो घर पर उनका स्ट्राइक रेट 170.18 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। सूर्या अब तक घरेलू मैदानों पर 86 छक्के और 126 चौके भी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, हो गया रिप्लेसमेंट का ऐलान
नामीबिया मैच में रहेंगी खास नजरें
भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं सभी की नजरें सूर्यकुमार यादव पर होंगी कि क्या वह एक और शानदार पारी खेलकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं।
Suryakumar yadav chance to break virat kohli record most fifty plus scores at home t20i india vs namibia t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














