- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Operation Sindoor Shahid Afridi Said Absurd Things About Pm Narendra Modi
मोदी के युद्ध जुनून ने…शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, प्रधानमंत्री को लेकर की बेतुकी बातें
Shahid Afirid On PM Modi: पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि यह भारतीय आक्रामकता का निर्णायक जवाब है। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी बेतुकी बातें की।
- Written By: मृणाल पाठक

शाहिद अफरीदी और पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahid Afridi On PM Modi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेतुकी बातें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। भारत से मुंह की खाने के बाद भी उनकी अक्ल ठिकाने नहीं आ रही है। वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी बेतुकी बातें करने लगे हैं।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को लगभग बर्बाद कर ही दिया था कि अमेरिका के बीच में आने से सीजफायर पर दोनों देशों की सहमति बनी। लेकिन, इस सहमति पर पाकिस्तान अपना एक अलग ही एजेंडा चला रहा है। वह अपनी आवाम को बता रहा है कि भारत ने डरकर अपने हाथ पीछे खींचे हैं। कुछ ऐसा ही अफरीदी का भी कहना है।
रविवार को पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि यह भारतीय आक्रामकता का निर्णायक जवाब है। उन्होंने कहा कि ”नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को कम आंका था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युद्ध जुनून” ने भारत को मुश्किल में डाल दिया है।’
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
PM मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र के 12 विधायकों का विदेश दौरा रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
कराची के सी व्यू में आयोजित “यौम-ए-तशाकुर” (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि “पीएम मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा है।”
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले शाहिद अफरीदी के घर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें घर के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहे थे। तेज हवाओं के बीच शाहिद अफरीदी अपने घर की छत पर टहलते नजर आए, जिसके कैप्शन में लिखा, “मेरी उम्मीद, मेरा विश्वास, मेरी बहादुरी, मेरी ताकत और मेरा भविष्य।”
सिर्फ एक फोटो से वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को बताई सच्चाई, सेना ने ध्वस्त किए PAK के कई एयरबेस
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोग मारे गए थे। उसके 15 दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया, जिसमें 100 आतंकी भी मारे गए।
वहीं, 10 मई को अमेरिका के हस्तक्षेप की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बात बनी थी। हालांकि, पीएम मोदी ने ये साफ कर दिया था कि अगर पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह का हमला हुआ तो उसे युद्ध की श्रेणी में गिना जाएगा और फिर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
Operation sindoor shahid afridi said absurd things about pm narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वायरल वीडियो विवाद पर मुस्लिम त्योहार कमेटी का विरोध, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
May 12, 2026 | 07:16 PMअक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
May 12, 2026 | 07:00 PMWheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
May 12, 2026 | 06:58 PMUPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
May 12, 2026 | 06:49 PMCM मोहन यादव की अपील, ‘हर घर योग’ अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव
May 12, 2026 | 06:42 PMExplainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
May 12, 2026 | 06:39 PMजनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
May 12, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














