पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

Pakistan Blast: एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 35 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
pakistan blast
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला (Image- Social Media/Screen Capture)
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी हिस्से के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक बम धमाका हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 35 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि ये हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में हुआ है। स्थानीय पुलिस प्रमुख अजमत उल्लाह ने बताया कि विस्फोटकों को एक रिक्शे में लगाया गया था, जिसमें बाजार के बीचों-बीच ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि इस धमाके में मरने वालों में दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और एक महिला भी शामिल हैं। इसके अलावा, दो दर्जन (24) से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर शक

फिलहाल इस बम धमाके की किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मुख्य संदेह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर है, जो पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है।

गौरतलब है कि TTP और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार दोनों अलग-अलग गुट हैं, लेकिन दोनों वैचारिक रूप से एक-दूसरे के सहयोगी माने जाते हैं। हाल के सालों में TTP ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ अपने अभियानों और हमलों को तेजी कर दिया है।

पहले भी हुए हैं हमले

ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कुछ ही दिन पहले इसी प्रांत के पास स्थित बन्नू जिले में एक और बड़ा आतंकी हमला हुआ था और शनिवार की देर रात बन्नू में एक सुरक्षा चौकी पर भी आत्मघाती बमबारी और गोलीबारी की गई थी, जिसमें 15 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान सरकार ने उस हमले के लिए भी सीधे तौर पर TTP को जिम्मेदार ठहराया था और इस घटना के विरोध में इस्लामाबाद (पाकिस्तान सरकार) ने एक वरिष्ठ अफगान राजनयिक को तलब भी किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com