UPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी

UPSC Recruitment 2026 : UPSC ने ग्रुप A और ग्रुप B गजेटेड पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 29 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को मंत्रालयों और विभागों में पोस्टिंग मिलेगी।
UPSC has announced recruitment for Group A and B gazetted posts, with the last date to apply as May 29, 2026.
संघ लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

UPSC Group B Vacancy : संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका दिया है। आयोग ने ग्रुप A और ग्रुप B गजेटेड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नौकरी मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है जो प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में काम करना चाहते हैं।

UPSC ने ग्रुप A और ग्रुप B गजेटेड पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में कई अहम पद शामिल किए गए हैं। इनमें असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रक्षा मंत्रालय में अनुवादक, DRDO में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II, भारतीय खान ब्यूरो में सहायक खनन अभियंता, सहायक अनुसंधान अधिकारी और लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 29 पद DRDO में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए तय किए गए हैं। बाकी पदों पर एक या कुछ सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पद अनुसार योग्यता और अनुभव की जानकारी जरूर जांच लें।

अधिकतम आयु सीमा 30 से 45 वर्ष तक रखी गई

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होगा। पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 45 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को सलाह दी गई है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com