CM मोहन यादव की अपील, 'हर घर योग' अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव

CM Mohan Yadav Yoga Appeal: मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर योग अभियान' शुरू सीएम मोहन यादव ने नागरिकों से अभियान से जुड़ने का किया आह्वान।
Mp Har Ghar Yoga Abhiyan Mohan Yadav Appeal Live Session News Update
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Har Ghar Yoga Abhiyan MP 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, योग के प्रति लोगों में जागृति लाने के लिए मध्य प्रदेश में हर घर योग अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के उपलक्ष्य में 21 जून तक मध्य प्रदेश में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। हर घर योग को लेकर आयुष विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल से आप सभी अवश्य जुड़ें। सबको योग के लिए प्रेरित करें।

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ जीवन शैली और निरोगी काया के लिए योग को सर्वोत्तम उपाय बताया है। यूनेस्को ने 21 जून को 'विश्व योग दिवस' घोषित किया है। मध्य प्रदेश आयुष विभाग ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्कूल और कॉलेज में एक अभियान प्रारंभ किया है।

हर उम्र के लोग योगाभ्यास के लिए प्रेरित हों- सीएम महोन यादव

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हर उम्र के लोग योगाभ्यास के लिए प्रेरित हों, इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने योग-सखी और योग-दूत तैयार कर आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया है। 'हर घर योग अभियान' प्रारंभ हुआ है। अभियान में 800 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और सभी चिकित्सालयों में पदस्थ योग शिक्षक 10-15 नागरिकों के छोटे समूहों में योगाभ्यास करवाएंगे।

45 मिनट के लाइव योग सेशन का आयोजन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों को योग से जोड़ने के लिए 21 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से 45 मिनट के लाइव योग सेशन होंगे। यह अभियान विश्व योग दिवस तक निरंतर जारी रहेगा। निरोगी रहने के साथ-साथ अपनी अपार क्षमताओं को योग के माध्यम से जागृत किया जा सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से घर-घर और जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए मिलकर योगाभ्यास करने और निरोग रहने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com