-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Afraid Of Varun Chakravarthy Ind Vs Nz Champions Trophy 2025 Final Kane Williamson
IND vs NZ Final: इंडिया के स्पिनर्स से पार पाना मुश्किल! बस इस कीवी बल्लेबाज को करना होगा आउट, नहीं तो भूल जाओ ट्रॉफी
- Written By: अर्पित शुक्ला
IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होना है और इस मैच से पहले कीवी टीम के खेमे में डर है। डर भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का।

भारतीय क्रिकेट टीम (Image- Social Media)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: फॉर्म में चल रहे भारतीय स्पिनरों और न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन के मुकाबले पर भी चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में सभी की नजरें होंगी और यह मैच का निर्णायक पहलू भी साबित हो सकता है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी वर्ष 2000 में जीती थी जब भारत को चार विकेट से हराया था। इसके बाद से आईसीसी 50 ओवरों के खिताब के लिये टीम इंतजार कर रही है।
दूसरी ओर भारत ने 2013 के बाद से कोई बड़ी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और इस मैच में टीम फिर चार स्पिनर उतार सकती है। फाइनल मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की उसी पिच पर खेला जायेगा जिस पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच हुआ था।
भारत का चौतरफा स्पिन आक्रमण चुनौतीपूर्णः स्टीड
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि भारत का चौतरफा स्पिन आक्रमण चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि “हमारे खिलाफ शायद वह इसी रणनीति को अपनायेंगे लेकिन हमारे पास भी चार स्पिनर हैं। हमारी टीम संतुलित है, लेकिन चौतरफा स्पिन आक्रमण चुनौतीपूर्ण होगा। उनके पास बेहतरीन स्पिनर हैं।” उन्होंने कहा, “हमें हालात के अनुरूप ढलना होगा और हमारे सभी बल्लेबाज अपनी रणनीति बनाकर भारतीय स्पिनरों के सामने उतरेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
विलियमसन को करना होगा चलता
भारत के वरूण चक्रवर्ती के पास विविधता है, जिसमें लेग ब्रेक और सीम लेती गेंदें शामिल हैं। उन्होंने मिचेल सेंटनेर को 113 किमी की रफ्तार वाली गेंद पर आउट किया था। ऐसे में स्टीड की रणनीति का अहम हिस्सा विलियमसन होंगे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में स्पिनरों के खिलाफ 47 की औसत से 2952 रन बनाये हैं। स्टीड ने आगे कहा, “वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है और कई बार न्यूजीलैंड के लिये बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है। क्रिकेट के खेल में रनों की गारंटी नहीं होती, लेकिन मुझे पता है कि केन रन बनाने की पूरी कोशिश करेगा।”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
फाइनल से बाहर हो सकते हैं हेनरी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं। वैसे कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह फाइनल तक ठीक हो जायेंगे।
New zealand afraid of varun chakravarthy ind vs nz champions trophy 2025 final kane williamson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Jul 26, 2026 | 06:15 AMसैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 26, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














